How To Indian Origin Crorepati: भारतीय मूल का एक आदमी सिंगापुर में रातों रात करोड़पति बन गया है। अपनी पत्नी के लिए सोने की चेन को खरीदने से उसकी कहानी शुरू हुई है। बालसुब्रमण्यम चिदंबरम ने अपनी पत्नी के लिए 24 नवंबर को मुस्तफा ज्वेलरी शॉप से एक से एक सोने की चेन खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने स्कीम के अनुसार मुस्तफा ज्वेलरी द्वारा आयोजित लकी ड्रा में पहला पुरस्कार जीता। ये एक लकी ड्रा था जिसने चिदंबरम की किस्मत बदल दी। अब ये खबर ट्रेंड कर रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
सोने की चेन ने जगा दी सोई किस्मत
एशिया वन के अनुसार, सिंगापुर में 21 सालों तक काम करने वाले प्रोजेक्ट इंजीनियर बालसुब्रमण्यम चिदंबरम ने पिछले 24 नवंबर को मुस्तफा ज्वेलरी द्वारा आयोजित लकी ड्रा में पहला इनाम जीता जहां से उन्होंने अपनी वाइफ के लिए एक सोने की चेन ली थी। अब उसने पूरे1 मिलियन अमेरिकी डॉलर जीत लिए है और रातों रात करोड़पति बन गए हैं। बालसुब्रमण्यम ने इसे अपने पिता की पुण्यतिथि पर उनका आशीर्वाद बताया।
यह भी पढ़ें: ‘वोदका’ का शौकीन है ये रोबोट, चलाने के लिए डीजल-पेट्रोल या बैटरी की जरूरत नहीं
क्या है सोने की चेन की कहानी
आपको बता दें कि मुस्तफा ज्वेलरी स्टोर ने एनवल इवेंट का आयोजन हिस्सा यह ड्रॉ टेसेनसोहन में सिविल सर्विस क्लब में किया। इसमें वो 250 लोग हिस्सा ले सकते थे जो 250 सिंगापुर डॉलर खर्च करने वाले थे। इसमें बालसुब्रमण्यम चिदंबरम ने स्टोर से अपनी पत्नी के लिए 6,000 सिंगापुर डॉलर सोने की चेन खरीदी थी। इसके लिए वो पहले लकी ड्रा विनर बने थे।
करोड़पति बनने की खबर सुनते ही हुए इमोशनल
जैसे ही बालसुब्रमण्यम चिदंबरम को ये खबर मिली की वो करोड़पति बन गए हैं तो वो इमोशनल हो गए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि आज मेरे पिता की चौथी पुण्यतिथि भी है। यह एक आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मां के साथ खुशखबरी शेयर करने और सिंगापुर में काम करने के लिए बिताए साल के लिए आभार के प्रतीक के रूप में अपनी जीत का एक हिस्सा समुदाय को दान करने का प्लान बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Fangal Cyclone Viral Video: तूफान से तबाही की वायरल तस्वीरें-वीडियो, जानें कहां कैसा हाल?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines