Fangal Cyclone Viral Video: तूफान से तबाही की वायरल तस्वीरें-वीडियो, जानें कहां कैसा हाल?

Fangal Cyclone Viral Photos: फेंगल तूफान के कहर से देश परेशान, कई राज्यों में हालात बद से बदतर हो गई हैं। सोशल मीडिया फेंगल के रौद्र रूप की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देख आपका भी दिल दहल उठेगा। 

Fangal Cyclone Viral Photos

Fangal Cyclone Viral Photos: देश में चक्रवाती तूफान फेंगल का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तरी राज्यों में इस तूफान की वजह से परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। सोशल मीडिया पर तूफान से होने वाले नुकसान की दिल दहला देने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं दक्षिणी राज्यों में भी फेंगल अपना विकराल रूप दिखाने से पीछे नहीं है। देश के अलग-अलग राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है, जिससे जान माल का भारी नुकसान हो रहा है। आइए देखें कुछ ऐसी ही तस्वीरें जिन्हें देख दहल जाएगा दिल।

कृष्णागिरी जिले की डरावनी तस्वीरें

सोशल मीडिया पर फेंगल चक्रवाती तूफान की ऐसी भयानक तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें जान आप भी डर जाएंगे। हाल ही में
कृष्णागिरी जिले के उथंगराई से डरावनी तस्वीरें आई हैं।

यहां एक बार में 500 मिमी की ऐतिहासिक बारिश दर्ज की गई। अंदरूनी हिस्सों में ऐसी संख्या देखना अत्यंत दुर्लभ है। पानी के सैलाब में गाड़ियां खिलौनों की तरह तैरते नजर आ रहे हैं।

पुडुचेरी में Cyclone Fenga का कहर

पुडुचेरी में भी Cyclone Fengal का कहर बरप रहा है। इसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फेंगल की वजह से बाढ़ आ गई है जिससे लोगों का जीवन सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है। ऐसे में भारतीय सेना की टुकड़ियां बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार अब तक 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और अभी भी बचाव अभियान जारी है।

तमिलनाडु में कैसे हैं हाल

अब बात कर लेते हैं तमिलनाडु की जहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग इस भयानक फेंगल तूफान की चपेट में आए हैं। लोगों के पास न तो रहने के लिए घर हैं और न ही खाने के लिए खाना। ऐसे में नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने चक्रवात फेंगल से गंभीर रूप से प्रभावित विल्लुपुरम जिले के क्षेत्रों का दौरा किया।

उन्होंने इसके लिए डीएमके सरकार की आलोचना की साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना वितरित किया जिसके लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई।

बेंगलुरु में भी हालत खराब

फेंगल तूफान के रौद्र रूप से बेंगलुरु भी नहीं बच पाया है। वहां भी लोगों की हालत खराब है। आप इन फोटो और वीडियो में देख सकते हैं कि तेज हवाओं से पूरा शहर हिल रहा है। साथ में बारिश भी हो रही है जिस वजह से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ