नई दिल्ली: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अपनी फॉर्म के चलते लगातार आलोचकों के निशाने पर हैं। पूर्व भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद टीम में उनकी जगह पर भी सवाल उठा चुके हैं। हालांकि राहुल को कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का समर्थन मिला है। लगातार उठ रहे सवालों के बीच टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने चुप्पी तोड़ी है। जहां कप्तान रोहित ने कहा है कि वह ‘प्रतिभाशाली खिलाड़ियों’ का समर्थन करना जारी रखेंगे, वहीं द्रविड़ को लगता है कि KL Rahul को ‘अपनी प्रक्रिया पर भरोसा’ करने की जरूरत है। दिल्ली में दूसरे टेस्ट के बाद स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में द्रविड़ ने राहुल को ‘भारत के सबसे सफल विदेशी सलामी बल्लेबाजों में से एक’ कहा।
ये सिर्फ एक फेज है
द्रविड़ ने कहा- “मुझे लगता है कि उसे अपनी प्रक्रियाओं पर भरोसा करने की जरूरत है। ये सिर्फ एक फेज है, वह हमारे सबसे सफल विदेशी सलामी बल्लेबाजों में से एक रहा है। उसने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में शतक बनाए हैं, हम उसका समर्थन करना जारी रखेंगे। मेरा मानना है कि उसके पास क्वालिटी और क्लास है।” इस इकाई के साथ काम करना अच्छा है, लेकिन प्रारूपों का प्रबंधन करना सबसे कठिन हिस्सा है। मैं उन्हें बहुत अधिक तकनीकी कोचिंग नहीं देता हूं। बस साधारण बातचीत और उन्हें चुनौती देना पसंद करता हूं।
और पढ़िए –IND W vs IRE W: रेणुका सिंह का जलवा, तूफानी गेंद से उखाड़ फेंका स्टंप, देखें वीडियो
दिल्ली जैसी पिचों पर खेलना सीखें
दूसरी ओर रोहित ने राहुल से आग्रह किया कि वह दिल्ली जैसी पिचों पर खेलना सीखें। उन्होंने कहा कि “निश्चित रूप से जब आप इस तरह की पिचों पर खेल रहे हैं तो आपको रन बनाने का अपना तरीका खोजने की जरूरत है। अलग-अलग व्यक्ति इस टीम का हिस्सा हैं और उनके पास रन बनाने के अन्य तरीके होंगे, इसे करने के अपने तरीके खोजें। एक व्यक्ति क्या कर रहा है, इस पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देना है क्योंकि यह पूरी टीम के बारे में है। हमारे लिए ये महत्वपूर्ण श्रृंखला है। केएल राहुल पर ये मेरे विचार हैं। उम्मीद की जा रही है कि राहुल की फॉर्म में गिरावट से भारतीय टेस्ट टीम में ओपनिंग के दूसरे स्थान के लिए शुभमन गिल के साथ उनकी प्रतिस्पर्धा और कड़ी हो जाएगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
8 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines