हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अतीक अहमद की तारीफ में क्यों पढ़ी थी कविता? इमरान प्रतापगढ़ी ने दिया जवाब

Imran Pratapgarhi on Atiq Ahmed : कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने न्यूज24 के खास कार्यक्रम मंथन में बताया कि उन्होंने माफिया अतीक अहमद की तारीफ में कवितायें क्यों पढ़ीं थीं? इसके साथ ही इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष भी किया है।

विज्ञापन

Imran Pratapgarhi on Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद की मौत हो चुकी है। अतीत में उससे जुड़े लोगों से आज भी सवाल पूछे जाते हैं। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कभी अतीक अहमद के लिए कविताएं पढ़ीं थीं, मंच से जमकर तारीफें की थी। इसके बाद कई सवाल पूछे गए कि आखिरकार एक माफिया के लिए इमरान प्रतापगढ़ी ने कवितायें क्यों पढ़ीं थीं? न्यूज 24 के खास कार्यक्रम मंथन में उन्होंने इसका जवाब दिया है।

अतीक अहमद की हत्या के बाद वायरल हुआ था वीडियो

अतीक अहमद की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर इमरान प्रतापगढ़ी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अतीक अहमद की तारीफ में कसीदें पढ़ रहे थे। इस वीडियो को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी सवालों के घेरे में रहते हैं और उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया। हालांकि अब उन्होंने इस पर जवाब दिया है कि आखिरकार किस स्थिति में उन्हें अतीक अहमद की तारीफ में कसीदें पढ़नी पड़ी थीं।

क्या बोले इमरान प्रतापगढ़ी?

न्यूज 24 के खास कार्यक्रम मंथन में एक सवाल के जवाब में इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जब आप इलाहाबाद जैसी जगहों पर पढ़ रहे होते हैं और आगे बढ़ने के लिए एक मंच की तलाश होती है। उस मंच पर अगर कोई अथिति आता है तो उसके स्वागत में कुछ ना कुछ बोलना ही पड़ता है।

देखिए वीडियो

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अक्सर कार्यक्रम में सांसद या विधायक पहुंचते हैं, जिन पर 30-40 मुकदमे तो होते ही हैं। इमरान खान का कहना था कि सिर्फ एक शिष्टाचार के तौर पर अतीक अहमद के लिए उन्होंने कविता पढ़ी थी क्योंकि अतीक अहमद उस कार्यक्रम में मुख्य अथिति था।

यह भी पढ़ें : ‘बीजेपी के विज्ञापन में दिखी लड़की निकली कांग्रेस की वोटर’, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

इतना ही नहीं, अतीक अहमद ने कहा कि देश ये मान चुका है कि राहुल गांधी की नीयत और जज्बा सच्चा है। राहुल गांधी के ‘शक्ति’ वाले बयान पर इमरान ने कहा कि इसका कितना भी मुद्दा बनाया जाए लेकिन जनता सब समझ रही है। प्रधानमंत्री की विक्टिम कार्ड खेलने की आदत है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें