Viral Video: अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अपने प्रेमी सचिन मीना के साथ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों नागरिकों का दावा है कि ऑनलाइन शूटिंग गेम PUBG खेलते हुए उनकी आपस में जान-पहचान हुई थी। बाद में, सीमा पर्यटक वीजा पर दुबई गई और बाद में नेपाल में प्रवेश कर गई, जहां से वह भारत में घुस आई।
उनकी कहानी ने भारत और पाकिस्तान दोनों में काफी हंगामा मचाया है। जहां एक वर्ग को सीमा पर पाकिस्तानी ISI एजेंट होने का संदेह है, वहीं अन्य लोग उसके भारत में प्रवेश को लेकर सशंकित हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान में लोगों ने सीमा पर आदतन अपराधी होने और कई पुरुषों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया है।
इस बीच एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में भारत को सीमा हैदर को वापस लौटाने की चेतावनी भेज दी है। एक वीडियो संदेश के जरिए शख्स ने धमकी दी है कि अगर सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस नहीं लौटाया गया तो वह भारत को ‘खत्म’ कर देगा।
वीडियो में शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘पाकिस्तान की तरफ से इंडिया वाले सुनो। सीमा को अगर आज रात 12 बजे तक वापस नहीं किया गया, तो समझो ‘खत्म’। फिर नाराज नहीं होना।’
धमकी ऐसी की कोई ना हो गंभीर
जिस तरह से वह ‘खत्म’ करने की बात कहता हैं, उसने भारत और पाकिस्तान दोनों के सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को हैरान कर दिया है। वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि इसे मनोरंजन के उद्देश्य से शूट किया गया है और इसे देख नेटिजन्स को खूब हंसी भी आ रही है।
एक यूजर ने हंसते हुए इमोजी के साथ कमेंट किया, ‘इसकी सकल देखो, कहीं खुद ही खत्म ना हो जाए।’ एक अन्य यूजर ने फिल्म सीमा का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘पाकिस्तान वालों हम डर गए। ये लो सीमा और रात दिन देखो टीवी पर। जब तक भारत ख़त्म न हो जाए।’
एक अन्य शख्स ने मजाक बनाते हुए कहा, ‘ये नशा सिर्फ पाकिस्तान में मिलता है। नाम क्या है इस नशे का?’
गौरतलब है कि सीमा को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था और सचिन को उसे शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन दोनों को जमानत मिल गई और वे अपने चार बच्चों के साथ रह रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines