बॉयफ्रेंड से ना मिले सके बेटी, बाप ने भेजा US; गर्लफ्रेंड के लिए कर दिया कांड

Hyderabad Police : हैदराबाद में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को US भेजे जाने से इस कदर नाराज हो गया कि प्रेमिका के पिता पर एयरगन से फायरिंग कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Hyderabad Airgun Attack
विज्ञापन

Hyderabad Police : प्यार क्या कुछ नहीं करवाता है, प्यार में पड़ा इंसान प्यार के लिए जान ले भी सकता है और जान दे भी सकता है। कहते हैं और इश्क और युद्ध में सबकुछ जायज है। ऐसे कई डायलॉग और कहावतें आपने सुनी ही होगी। एक शख्स की प्रेमिका को जब बाप ने US भेज दिया तो इस कदर भड़क गया कि उसने प्रेमिका के बाप पर फायरिंग कर दी।

हैदराबाद पुलिस ने एक 25 साल के लड़के को अपनी प्रेमिका के पिता पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका का बाप इस रिश्ते के विरोध में था इसलिए दोनों को अलग करने के लिए उसने अपनी बेटी को US भेज दिया। इस पर प्रेमी बुरी तरह भड़क गया और बंदूक लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया।

विज्ञापन

 

बलविंदर सिंह नाम के इस शख्स ने एयरगन से गोली चलाई, जिससे प्रेमिका के पिता की दाहिनी आंख में चोट लग गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़ित की बेटी का सहपाठी था। सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स प्रेमिका के पिता की सोसाइटी में जाता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह की प्रेमिका के पिता से बहस हो गई, उसके बाद उसने एयरगन से फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में प्रेमिका का पिता चोटिल हो गया है। बलविंदर ने गोली चलाई, जिससे कार का शीशा भी टूट गया। इसके बाद वह मौके से भाग गया।

विज्ञापन

पीड़ित ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद धारा 109 (हत्या का प्रयास) और बीएनएस की अन्य धाराओं तथा शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ