Pune : पति-पत्नी के बीच जब किसी तीसरे की एंट्री होती है तो बवाल पैदा होता ही है। कई तो सिर्फ शक होने की चलते अपने रिश्ते बिगाड़ लेते हैं। महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स को अपनी पत्नी पर शक हो गया तो उसने बेरहमी की सीमाएं पार कर प्राइवेट पार्ट में ताला लगा दिया।
पति ने पत्नी के साथ की क्रूरता
पुणे के 30 साल के उपेंद्र हुडके नाम के एक शख्स पर आरोप है कि जब उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हुआ तो उसने गुप्तांग को लोहे की कीलों से छेद कर दिया और उस पर ताला लगा दिया।
बताया कि आरोपी नेपाल का रहने वाला है और पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के वाकड इलाके में रहता है। उसकी पत्नी ने हाल ही में पति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 11 मई को घटित हुई थी लेकिन पत्नी ने 16 मई को FIR दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें : शादी का मंडप बना जंग-ए-मैदान, दूल्हा-दुल्हन में मारपीट, एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे
इसके बाद महिला की एक अस्पताल में सर्जरी करवाई गई, जिसके बाद महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। बताया गया कि शख्स ने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया। पत्नी पर बेवफाई करने का आरोप लगाकर उसने पत्नी की पिटाई की और चाकू से डराकर फर्श पर एक स्टोल से बांध दिया। इसके बाद उसने एक नुकीली चीज से गुप्तांग के दोनों किनारों पर दो छेद कर दिए और एक छोटा सा पीतल का ताला लगा दिया।
यह भी पढ़ें : स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो आया सामने, सीएम आवास से पकड़कर निकाला गया बाहर!
वहीं जब महिला को असहनीय पीड़ा तो हुई तो वह चिल्ला पड़ी लेकिन नशे में धुत पति ने ताला लगाकर चाबी तक फेंक दी। महिला की आवाज सुनकर कई लोग मदद के लिए पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला लिया। महिला की जब हालत ठीक हुई तो उसने पुलिस से इसकी शिकायत की।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
9 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
13 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines