शादी के दिन ही टूट गया कपल का दिल! मेहमानों ने दिया ऐसा झटका, आखों में आ गए आंसू

Bizarre News : एक कपल की शादी में इतने कम मेहमान आए कि नजारा देखते ही कपल की आंखों में आंसू आ गए। अब दुल्हन ने पूरी कहानी बताई है कि आखिर शादी में केवल 5 मेहमान देखकर उसे कैसा लगा था।

Weird News

Bizarre News : शादी में कपल के अलावा बड़ी संख्या में मेहमान भी होते हैं। कुछ परिवार के लोग तो कुछ खास मेहमान, कुछ यार और दोस्त होते हैं तो कुछ दूर के जानने वाले लोग भी शामिल होते हैं। एक कपल उस वक्त हैरान रह गया, जब उसकी शादी में महज पांच लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

मामला अमेरिका का है। कलिना मैरी और शेन ने जब शादी की योजना बनाई तो उन्होंने उम्मीद की थी कि उनकी इस खुशी में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, उन्हें बधाई देंगे लेकिन उनके शादी के इस सपने पर पानी भर गया। दूल्हा और दुल्हन भव्य रूप से सजाए गए रिसेप्शन हॉल में पहुंचे तो सन्न रह गए क्योंकि वहां गिने-चुने लोग ही मौजूद थे।

विज्ञापन

इस जोड़े ने 70 लोगों को डिजिटल मैसेज भेजकर शादी में आमंत्रित किया था और कम से कम 25 लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। हैरानी की बात ये है कि जब वह शादी के हॉल में पहुंचे तो वहां कुल पांच लोग थे, जबकि इस शादी में 100 लोगों को आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन

कपल ने बताया कि इनविटेशन में दोपहर 1 बजे लिखा गया था। मेरी मां ने मुझे दोपहर 1:15 बजे संदेश दिया कि वहां कोई नहीं था। हम वहां 2 बजे पहुंचे तो भी कुल पांच लोग ही थे। दुल्हन मैरे ने बताया कि उसने सपना देखा था कि जब वह शादी करेगी तो बड़ी संख्या में लोग होंगे जो उन्हें बधाई दे रहे होंगे लेकिन खाली सीटें और चंद मेहमान देकर मैरे की हालत खराब हो गई।

विज्ञापन

दुखी होकर पत्नी ने कहा कि यह मुझे सोचने पर मजबूर करता है कि हमने ऐसा क्या किया कि लोग नहीं आए? क्या मैं इतनी बुरी इंसान हूं? या मेरे पति ने कुछ गलत किया, जिसका भुगतान मुझे करना पड़ रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ