---विज्ञापन---

फेसबुक ने बनाई जोड़ी, उन्नाव गर्ल का महराजगंज के ‘मुंडे’ संग गोरखपुर में मिलन

Viral News : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के रहने वाले एक लड़के को उन्नाव की रहने वाली लड़की से दोस्ती हो गई, दोनों फेसबुक के जरिए मिले और प्यार करने लगे। परिजन दोनों की शादी के खिलाफ थे।

---विज्ञापन---

Viral News : सोशल मीडिया के जरिए कई लोग आपस में मिले। इश्क हुआ और फिर मामला शादी तक पहुंच गया। ऐसे कई मामले सामने आए, जब फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई और इस प्यार को कामयाब करने के लिए दो देशों के बॉर्डर तक पार कर गए। अंजू चली गईं थीं, सीमा हिन्दुस्तान आ गईं थीं। इसी बीच एक लड़की फेसबुक के जरिए एक लकड़े से मिली और करीब 400 किमी की दूरी तय कर अचानक प्रेमी के घर पहुंच गई।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का बताया जा रहा है। यहां के रहने वाले एक लड़के की सोशल मीडिया के जरिए उन्नाव की रहने वाली लड़की से दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई, धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाने लगे। लड़की उन्नाव से महाराजगंज जाने के लिए तैयार थी लेकिन लड़के के परिजन तैयार नहीं थे।

---विज्ञापन---

लड़की हर हाल में प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इसके लिए उसने अपना घर छोड़कर प्रेमी के घर जाने का फैसला किया। लड़की अचानक घर छोड़कर प्रेमी के घर जाने के लिए निकल पड़ी। आधे रास्ते के बाद उसने अपने प्रेमी को फोन कर सूचना दी कि वह उसके घर आ रही है। इसके बाद प्रेमी भी प्रेमिका को लेने के लिए गोरखपुर चला गया।


गोरखपुर में प्रेमी और प्रेमिका की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों महाराजगंज स्थित अपने घर गए। दोनों को एक साथ देखकर लड़के के घर वाले सन्न रह गए। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया कि अब क्या करें। इसके बाद परिवार ने दोनों को स्वीकार करने और शादी कराने से इनकार कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े : क्या 50 रुपये का नोट आपको लखपति बना सकता है? कीमती नोटों की ऐसे करें पहचान

शादी ना कराने पर दोनों ने जहर खाकर जान देने की बात कही। दोनों की जिद के आगे परिवार वाले झुक गए और दोनों की शादी करने का फैसला किया गया है। लड़की ने कहा है कि वह खुशी खुशी शादी कर रही है और एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थी।

First published on: Nov 13, 2024 11:44 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola