Viral Video: जय हनुमान! हवा में उड़ता नजर आया पवनपुत्र का ड्रोन, लोगों में भरा रोमांच

Hanuman Ji Drone Viral Video: हनुमान जी का ड्रोन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोग भक्ति भाव से ओतप्रोत नजर आ रहे हैं।

Hanuman ji drone seen flying in the air video viral

Hanuman ji drone seen flying in the air video viral

विज्ञापन

Hanuman Ji Drone Viral Video: आपने टीवी और फिल्मों में हनुमान जी को हवा में उड़ते कई बार देखा होगा, लेकिन पवन पुत्र के एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। बजरंगबली के वेश में एक ड्रोन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ में लोगों को आसमान में ड्रोन छोड़ते हुए दिखाया गया है। क्लिप में हनुमान जी की प्रतिमा आकाश में उड़ती दिखाई दे रही है।

यह फुटेज विनाल गुप्ता नाम के फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। वह अक्सर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से तस्वीरें साझा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये दृश्य दशहरा समारोह के दौरान के थे।

Advertisment

यह कार्यक्रम हिंदू युवा एकता मंच से जुड़ा बताया जा रहा है। संगठन ने विजयादशमी पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें बड़ी संख्या में युवा मैदान में इकट्ठा हुए और भगवान हनुमान के नारे लगाए। इस अवसर पर महामाया मंदिर तक जुलूस भी निकाला गया। इस धार्मिक जुलूस का मुख्य आकर्षण हवा में उड़ने वाला ड्रोन था। हनुमान जी के इस ड्रोन को आकाश में छोड़ा गया।

https://www.instagram.com/reel/Cy2WLTuR7TH/?utm_source=ig_embed&ig_rid=7c6b38d0-4316-45af-9209-38e2aab690ec

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी धार्मिक उत्सव के दौरान ऐसा देखा गया हो। पहले भी इस तरह की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जिसमें 2015 में ड्रोन लॉन्च कर लोगों को भगवान हनुमान की पूजा करते देखा गया था। लखनऊ में हनुमान जी को जमीन से कई फीट ऊपर आकाश में उड़ते देखा गया था। ऐसे ही तस्वीरें लुधियाना से भी सामने आई थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ