फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही इस कदर नाचीं सीमा हैदर, वायरल हो गया वीडियो

Seema Haider dance viral video: पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा आए सीमा हैदर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Seema Haider killer dance on Haryanvi song, video viral, Seema Haider Video, Seema Haider Viral Video

Seema Haider dance viral video: पाकिस्तान से चार बच्चों को लेकर ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर ने मीडिया समेत सोशल मीडिया पर ढेरों सुर्खियां बंटोरी। अब सीमा हैदर आए दिन अपने वीडियो को लेकर चर्चाओं में रहने लगी है। सोशल मीडिया पर आए ताजा वीडियो में सीमा भाभी ठंडो कोका कोला लायो पर जमकर ठुमके लगता हुए नजर आई हैं। वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हाल ही में सीमा हैदर की जिंदगी पर बनी फिल्म karachi to Noida का पोस्टर रिलीज हुआ है।

सोशल मीडिया फिर छाईं सीमा हैदर

जानकारी के मुताबिक घर खर्च में पति सचिन का हाथ बंटाने के लिए सीमा हैदर ने सोशल मीडिया वीडियो-रील्स बनाना शुरू किया है। हालांकि कई बार उन्होंने मीडिया के सामने कहा है कि उन्हें रील्स बनाने का शौक है। इसी के साथ उन्होंने फिर से रील्स बनाना शुरू किया है। आए दिन सीमा और सचिन के वीडियो सामने आते हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cyr9Hi5Jdcy/?igshid=MTc4MmM1YmI2Ng%3D%3D

सचिन ने भी किया डांस

सोशल मीडिया पर आए ताजा वीडियो में सीमा हैदर अपने पति के साथ घर में ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। मेरो बलमा बड़ा सयानो.. ठंडो कोका, कोला लायो.. गाने पर सीमा भाभी जमकर ठुमके लगा रही हैं। साथ में पति सचिन भी डांस कर रहा है, लेकिन सीमा के डांस स्टेप्स के सामने सचिन का डांस कुछ भी नहीं हैं।

कुछ समय पहले भी वायरल हुआ था वीडियो

बता दें कि कुछ समय पहले ही सीमा हैदर और सचिन का एक और वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सीमा और सचिन घर की छत पर थे। इसी दौरान सचिन वीडियो बनाने लगा। तभी सचिन के बाबा (दादा) ने ऐसी बात कह दी कि हंसी के ठहाके छूट गए। उन्होंने अपनी स्थानीय भाषा में कहा कि ए का कर रौए है रे…।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ