अर्धनग्न बुजुर्ग की दाड़ी नौचने लगी महिला, बाल खींचे, ग्वालियर से वायरल हुआ वीडियो

Gwalior Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बुजुर्ग को बुरी तरह पीट रही है। हैरानी की बात ये है कि कोई भी इस बुजुर्ग को बचाने के लिए आगे नहीं आया।

MP Viral Video
विज्ञापन

Gwalior Viral Video : अक्सर चोर को पकड़ने के बाद लोग उसकी जमकर पिटाई करते हैं। पिटाई करने वालों में महिलाओं की संख्या बेहद कम होती है। हालांकि ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक चोरी के आरोपी की जमकर पिटाई की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स को भीड़ घेरकर खड़ी है। इसी बीच एक महिला बुजुर्ग शख्स की पिटाई शुरू कर देती है। महिला थप्पड़ों से पिटाई करने के बाद बुजुर्ग शख्स की दाढ़ी खींचने लगी। इतना ही नहीं, महिला ने बुजुर्ग के बाल खींचते हुए बेरहमी की।

Advertisment

बताया गया कि बुजुर्ग भिखारी था और उस पर चोरी करने का शक था। शक होने पर ही महिला ने बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान वहां पर एक वर्दीधारी भी मौजूद था लेकिन वह बुजुर्ग को बचाने की जगह पिटाई का वीडियो बनाता दिखाई दिया। वहीं बुजुर्ग अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहा है।


वहीं बुजुर्ग की पिटाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। हैरानी की बात ये है कि बुजुर्ग को सिर्फ इसलिए पीटा गया कि उस पर चोरी का शक था। महिला की पिटाई के बाद बुजुर्ग बेहोश हो गया और काफी देर तक वहीं पड़ा रहा।

विज्ञापन

अब वीडियो वायरल होने के बाद लोग बुजुर्ग की पिटाई पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि बुजुर्ग ने कोई गलती की हो  या चोरी की हो लेकिन इस तरह की बेरहमी नहीं की जानी चाहिए। ये इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ