---विज्ञापन---

समंदर किनारे लेटी महिला पर टूट पड़ा सांड, कर दिया अधमरा; वीडियो हो रहा वायरल

Bull Attack Video: सांड बीच पर लेटी महिला की तरफ तेजी से बढ़ा और हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Bull Attack Video:देश में कई राज्यों में खुले में घूम रहे जानवर एक बड़ी समस्या हैं। इन जानवरों की वजह से कई बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं होता। इस वक्त मैक्सिको का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बीच पर लेटकर आराम कर रही महिला पर सांड ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि मेक्सिको के काबो में महिला पर्यटक पर उस वक्त जंगली सांड ने हमला कर दिया, जब वह बीच पर आराम कर रही थी। सांड के इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि घटना सैन लुकास के पास ला फोर्टुना समुद्र तट पर हुई।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला सांड को देखकर अपना सामान लेकर वहां से हटने की कोशिश कर रही है लेकिन तभी सांड तेजी से महिला की तरफ आता है और हमला कर देता है। आसपास खड़े लोग महिला से अपना बैग छोड़कर भागने के लिए कहने लगे लेकिन तब तक सांड ने हमला कर दिया।


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला को सांड ने बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को लोगों ने दूर हटने के लिए और सांड से ना भिड़ने की बात कही लेकिन महिला ने सभी की चेतावनी को दरकिनार कर दिया और फिर सांड का शिकार हो गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले के बाद महिला की हालत कैसी है। यह वीडियो कब का है, इसके बारे में भी कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: थाने में लड़की ने की अजीबोगरीब डिमांड, सुनकर दंग रह गई पुलिस; बोली- बालिग हूं शादी करा दो

वायरल वीडियो पर कुछ सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि इस घटना को कई लोग वहां खड़े होकर देख रहे थे लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। एक ने लिखा कि लोग अगर बचाते तो शायद वह इतनी गंभीर रूप से घायल ना होती।

First published on: May 15, 2024 07:42 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola