हिंदी न्यूज़/ट्रेंडिंग/50 लाख की नौकरी को मारी लात, अब मोमोज बेचकर कमाए 5 करोड़; गुरुग्राम के शख्स की कमाल की कहानी
ट्रेंडिंग
50 लाख की नौकरी को मारी लात, अब मोमोज बेचकर कमाए 5 करोड़; गुरुग्राम के शख्स की कमाल की कहानी
गुड़गांव के साकेत सौरभ ने 52 लाख की सालाना नौकरी छोड़कर अपना मोमो बिजनेस शुरू किया. मात्र ढाई साल में उन्होंने अपने ब्रांड 'द मोमो माफिया' से 5 करोड़ का रेवेन्यू कमाया है.
गुड़गांव के एक युवा उद्यमी साकेत सौरभ की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. साकेत ने साल 2023 में अपनी 52 लाख रुपये सालाना वाली बेहतरीन नौकरी को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया ताकि वे अपना खुद का मोमो बिजनेस शुरू कर सकें. उन्होंने 'द मोमो माफिया' नाम से एक ब्रांड बनाया जो आज भारत के सात राज्यों में फैल चुका है. साकेत का मानना था कि भारत में डंपलिंग्स का एक ऐसा ब्रांड होना चाहिए जिसकी अपनी पहचान हो. इसी विश्वास के साथ उन्होंने अपनी जमी-जमाई नौकरी छोड़ी और आज वे करोड़ों का टर्नओवर संभाल रहे हैं.
सड़क किनारे ठेले से हुई शुरुआत
साकेत की शुरुआत बहुत छोटी थी और उन्होंने गुड़गांव के इन्फोटेक नाम की जगह पर एक छोटा सा ठेला लगाया था. शुरुआत में वे अपनी बहन और जीजा के साथ एक कैफे चलाते थे जहां प्रयोग के तौर पर उन्होंने मोमो बेचना शुरू किया. देखते ही देखते उनके ठेले पर रोजाना 10,000 से 12,000 रुपये की बिक्री होने लगी. वहां आने वाले ऑफिस जाने वाले लोगों ने जब खुद का काम शुरू करने की इच्छा जताई तो साकेत को फ्रेंचाइजी मॉडल का आइडिया आया. आज उनके पास 40 से ज्यादा कार्ट और 20 छोटे आउटलेट्स के साथ-साथ दो बड़े रेस्टोरेंट्स भी हैं.
साकेत ने बताया कि उनका सफर इतना आसान भी नहीं था क्योंकि शुरुआती दौर में ठेले लगाने पर प्रशासन की कार्रवाई और मौसम जैसी कई बाधाएं आती थीं. इसी वजह से उन्होंने केवल ठेले पर निर्भर रहने के बजाय छोटे आउटलेट्स खोलने का फैसला किया जिसे उन्होंने सीएसआर (कार्ट सर्विस रेस्टोरेंट) मॉडल नाम दिया. उनकी मेहनत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले साल में उनकी कंपनी ने 16 लाख रुपये कमाए थे. वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में उन्होंने 2.2 करोड़ का बिजनेस किया और इस साल वे 3 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने की तैयारी में हैं.
आज साकेत की कंपनी में पांच पार्टनर हैं और उनका ब्रांड तेजी से आगे बढ़ रहा है. इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जहां उन्होंने अपनी 50 लाख की नौकरी छोड़ने का जिक्र किया था. नए उद्यमियों को सलाह देते हुए साकेत कहते हैं कि अगर आप वाकई एक बड़ा ब्रांड बनाना चाहते हैं तो केवल सड़क किनारे स्टॉल लगाने के बजाय एक प्रॉपर आउटलेट से शुरुआत करें. उनका कहना है कि स्टॉल से आप केवल कुछ लाख कमा सकते हैं लेकिन एक बड़ा और सफल बिजनेस खड़ा करने के लिए आउटलेट का होना बहुत जरूरी है.
गुड़गांव के एक युवा उद्यमी साकेत सौरभ की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. साकेत ने साल 2023 में अपनी 52 लाख रुपये सालाना वाली बेहतरीन नौकरी को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया ताकि वे अपना खुद का मोमो बिजनेस शुरू कर सकें. उन्होंने ‘द मोमो माफिया’ नाम से एक ब्रांड बनाया जो आज भारत के सात राज्यों में फैल चुका है. साकेत का मानना था कि भारत में डंपलिंग्स का एक ऐसा ब्रांड होना चाहिए जिसकी अपनी पहचान हो. इसी विश्वास के साथ उन्होंने अपनी जमी-जमाई नौकरी छोड़ी और आज वे करोड़ों का टर्नओवर संभाल रहे हैं.