गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का एक्सक्लूसिव वीडियो, तीन हजार दो, कमरा-लड़की दोनों साथ लो

Bulandshahr : सोशल मीडिया पर बुलंदशहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गेस्ट हाउस में देह व्यापार को रिकॉर्ड किया गया है! ग्राहक बनकर पहुंचे शख्स ने गेस्ट हाउस एक अंदर का नजारा कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया!

BulandShahar
विज्ञापन

Bulandshahr : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। कैमरे में होटल के अंदर का नजारा कैद हो गया है। गेस्ट हाउस बनाकर लड़कियों का ऑफर लोगों को दिया जा रहा था लेकिन एक शख्स ने इस गेस्ट हाउस में चल रहे इस गंदे धंधे को उजागर कर दिया है। शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स ग्राहक बनकर गेस्ट हाउस में पहुंचा। सीढ़ियों पर राजनीतिक दलों के पोस्टर रखे दिखाई दिए। ऊपर पहुंचा तो एक काउंटर दिखाई दिया। काउंटर पर एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बैठा हुआ था। जिससे रूम लेने की बात शुरू हुई। गेस्ट हाउस के मालिक ने रूम देखने के लिए कहा। दोनों के बीच कुछ बातचीत शुरू हुई और फिर बात देह व्यापार पर पहुंच गई।

Advertisment

गेस्ट हाउस मालिक खुलवा दिया दरवाजा 

गेस्ट हाउस मालिक ने बातों ही बातों में बताया कि एक कमरे में कई लड़कियां हैं, जाकर देख लो, कोई पसंद आ जाए तो पैसे देकर कमरे में ले जाओ। हालांकि वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स को इस धंधे और इससे जुड़े लोगों को कैमरे में कैद करना था तो वह उस रूम में दाखिल हुआ, जहां लड़कियां बैठी हुई थीं।


शख्स लड़कियों को देखकर बाहर निकला और फिर गेस्ट हाउस के मालिक से बातचीत की। एक रेट बता दिया गया, जिसमें लड़की और कमरे दोनों का दाम लगा दिया गया था। ये सारी बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड ही है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन

शख्स ग्राहक बनकर शख्स गेस्ट हाउस पहुंचा था और अंदर का नजारा रिकॉर्ड कर लिया। गेस्ट हाउस रिसेप्शन पर बैठे शख्स ने चंद सेकंड के अंदर देह व्यापार की बातचीत शुरू कर दिया। इसी ने अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये लोग इस धंधे को कई दिनों से चला रहे हैं। तभी किसी ने इसका भांडा फोड़ने किए योजना बनाई। वायरल वीडियो बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के बुगरासी रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ