ये क्या! घर में अकेले रहता था शख्स, आया 4 करोड़ का बिल; ठनक गया सरकारी अधिकारी का माथा

Noida News : नोएडा के एक सरकारी अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए, उनके घर में सिर्फ एक किरायेदार रहता है और घर का बिल करोड़ों में आ गया। उन्होंने इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की है।

electric Bulb
विज्ञापन

Noida News :  घर की बिजली का बिल कभी कम तो कभी अधिक आना आम बात है लेकिन अगर हजारों में आने वाला बिल अचानक लाखों में पहुंच जाए या करोड़ों में पहुंच जाए तो दिल का दौरा पड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब दो कमरे के घर में बिजली का बिल लाखों आ गया है। ऐसा ही एक मामला नोएडा से सामने आया है, यहां एक घर में अकेले रहने वाले शख्स के घर जब बिजली का बिल आया तो सब सन्न रह गए।

मामला नोएडा सेक्टर 122 का है। यहां एक घर का बिजली बिल तीन महीने का 4 करोड़ रुपये से अधिक आ गया। बिजली का बिल देखकर सरकारी अधिकारी मकान मालिक भी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की। बिजली बिल के साथ यह भी कहा गया कि अगर बिल 24 जुलाई जमा नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।

विज्ञापन

तीन महीने का बिल 4 करोड़ से अधिक 

वहीं जब मामला बिजली कंपनी के संज्ञान में आया तो उन्होंने मीटर की रीडिंग को गलत बताकर इसे सुधारने की बात कही है। सेक्टर 122 के मकान नंबर सी-103 रेलवे में अधिकारी बसंत शर्मा का है, जिन्हें बिजली कंपनी से भेज गए मैसेज से बताया गया कि 9 अप्रैल से 18 जुलाई तक उनका बिजली बिल 4,02,31,842.31 रुपये हैं और इन्हें 24 जुलाई तक जमा करना है। बसंत ने कहा कि बिल देखकर तो मेरा माथा चकरा गया।

उन्होंने बताया कि घर में सिर्फ एक किरायेदार रहता है। वो भी बहुत सारे सामान का इस्तेमाल नहीं करता है। इसके अलावा घर में कोई और नहीं था। मैं ट्रेनिंग के चलते शिमला में था तो मैंने तुरंत डिस्कॉम के जूनियर इंजीनियर को फोन किया। उनकी तरफ से इस फॉल्ट को ठीक करने का आश्वसन दिया गया है।

विज्ञापन

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह के बिल सामने आये हों। इससे पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर में पंचर की दुकान चलाने वाले शख्स के घर बिजली बिल 1 लाख 22 हजार 3 सौ 83 रुपए आयाम ये बिल देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया। वहीं मुजफ्फरपुर में झोपडी में चाय की दुकान चलाने वाले शख्स के घर 36 लाख 92 हजार 329 रुपए का बिजली बिल भेज दिया। ऐसे मामलों की भरमार है, जिसमें विभाग की तरफ से खूब लापरवाही की जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ