फेमस हस्तियों की कब्र के बगल में दफन होने का मौका! यहां की सरकार ने शुरू किया ऑफर, खर्च करने होंगे इतने रुपये

Historical graves of Paris

Paris: दुनिया में कई ऐसे प्रसिद्ध कलाकार हुए हैं, जिनका इतिहास में नाम दर्ज है. जब वो कलाकार जिंदा थे तब उनकी फैन फॉलोइंग के चर्चे तो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इन स्टार्स की मौत के बाद भी लोग अपने पसंदीदा कलाकार की कब्र के पास दफन होने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं. फांस की राजधानी पेरिस की स्थानीय सरकार ने हाल ही में एक ऐसा ऑफर शुरू किया, जिसने सुनकर कुछ लोग तो हैरान रह गए, जबकि कई लोगों ने इसके लिए खुद को रजिस्टर कराने की जुगत लगानी शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर अब सरकार का ये ऑफर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को फेमस कलाकारों के बगल में दफन होने का मौका दिया जा रहा है.

विज्ञापन

चुन सकते हैं अपनी पसंद की कब्र

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोई भी शख्स अपनी मौत से पहले ही कब्र की लोकेशन चुन सकता है, वो भी अपने पसंदीदा कलाकार की कब्र के ठीक पास. पेरिस में स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार से एक लॉटरी शुरू की है, जिसमें कई फेमस हस्तियों की कब्र के बगल वाली कब्र को बेचा जा रहा है. इनमें 10 लाचाइज कब्रगाह, 10 मोंटपर्नासे कब्रगाह और मोंटमार्ट्रे कब्रगाह में है. ये तीनों ही कब्रगाह पेरिस की सबसे गंभीर कब्रगाहें हैं. अगर आपको यहां इतिहास की बड़ी हस्तियों के साथ कब्र बनवानी है तो उसके लिए आपको कुछ रुपये भी खर्च करने पड़ेंगे.

विज्ञापन

कितने रुपये करने होंगे खर्च?


सरकारी शर्तों के अनुसार ऐतिहासिक हस्तियों की कब्र के पास जमीन पाने के लिए आपको करीब 4000 यूरो (लगभग 4 लाख रुपये) तक खर्च करने होंगे और साथ ही खरीदर को इन ग्रेवस्टोन की मरंमत भी करानी होगी. अधिकारियों ने कहा कि यह स्कीम निवासियों को शहर के अंदर ही दफन करने और मृतकों का सम्मान करने के लिए लाया गया है जो एक समझौते के तहत किया जाएगा. वर्तमान में पेरिस के भीतर मौजूद कब्रगाहों में बहुत कम ही जमीन मौजूद है, यहां से ज्यादातक कब्रिस्तान 20वीं सदी में शुरु किए गए थे. इस नई स्कीम से स्थानीय निवासियों के अपने शहर में ही दफन होने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ