नई दिल्ली: श्रीलंका के अपदस्थ राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को एशिया कप में टीम की जीत पर बधाई देना भारी पड़ गया। राजपक्षे ने रविवार को टीम की जीत के बाद ट्वीट किया। टीम को शुभकामनाएं देते हुए राजपक्षे ने पाकिस्तान के खिलाफ दासुन शनाका के नेतृत्व वाली टीम के प्रदर्शन की सराहना की।
अभी पढ़ें – श्रीलंका की जीत पर गदगद दिखे गौतम गंभीर, स्टेडियम में थाम लिया श्रीलंका का झंडा, देखें वीडियो
श्रीलंका की जीत पर गोटाबाया राजपक्षे ने किया ट्वीट
गोटाबाया राजपक्षे ने लिखा, दुबई में #AsiaCup2022Final में पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर श्रीलंका क्रिकेट टीम को बधाई। श्रीलंका की टीम द्वारा दिखाई गई प्रतिबद्धता और टीम वर्क उल्लेखनीय है। उनके ट्वीट के बाद देश के लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। जुलाई के महीने में जब देश में भुखमरी और तेज, पानी और खाने के लिए लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे, तब वे देश छोड़कर भाग गए थे।
लोगों ने लगा दी क्लास
एस यूजर ने लिखा इन शब्दों में मत फंसो, वह उस विजेता पुरस्कार राशि को प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है..सावधान रहें दोस्तों ..”। दूसरे ने लिखा हमारे युवा इसके लायक हैं। अब कृपया अपनी मेहनत की कमाई से अपना हनीमून जारी रखें।
देश को मुश्किल हालात में छोड़कर भाग गए थे राजपक्षे
राजपक्षे इस साल जुलाई में श्रीलंका से मालदीव भाग गए और फिर सिंगापुर चले गए। उन्होंने 14 जुलाई को अपना इस्तीफा भेजा, जिसके बाद वह शरण लेने के लिए थाईलैंड गए। हालांकि राजपक्षे को थाईलैंड में किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने की अनुमति नहीं थी। वह इस महीने की शुरुआत में थाईलैंड से श्रीलंका लौटे थे और उन्हें ठहरने के लिए एक राजकीय बंगला दिया गया है।
श्रीलंका ने छठवीं बार एशिया कप पर किया कब्जा
रविवार को खेले गए फाइनल मैच में में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा दिया है। इस जीत के साथ श्रीलंका ने छठवीं बार एशिया कप पर कब्जा जमाया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे। 171 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान 147 रनों पर सिमट गई। इस तरह श्रीलंका ने यह मुकाबला 23 रनों से जीत लिया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
12 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines