श्रीलंका की जीत पर गदगद दिखे गौतम गंभीर, स्टेडियम में थाम लिया श्रीलंका का झंडा, देखें वीडियो

lanka (6)
विज्ञापन

नई दिल्ली: एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की टीम ने कमाल कर दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका की टीम ने रविवार को ऐसा क्रिकेट खेला का दुनिया दंग रह गई। जिस टीम को टूर्नामेंट से पहले सबसे कमजोर टीम माना जा रहा था, उसी ने इतिहास रच दिया। फाइनल में पाकिस्तान को 23 रनों से रौंद दिया। स्टेडियम में फैंस का जोश देखते बनाता था। इस बीच लंकी की जीत के बाद गौतम गंभीर भी अपने को नहीं रोक पाए और श्रीलंकाई झंडे को हाथ में थाम लिया।

अभी पढ़ें – वादियों में क्रिकेटर ने महिला टीम की स्टार वेदा कृष्णामूर्ति को किया प्रपोज, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

विज्ञापन

श्रीलंका के पत्रकार अजाम अमीन ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें गौतम गंभीर श्रीलंकाई झंडा थामे दिख रहे हैं और फैंस उन्हें चीयर कर रहे हैं। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए श्रीलंकाई पत्रकार ने दावा किया है कि चूंकि गौतम गंभीर ने कमेंट्री के दौरान श्रीलंकाई टीम पर कुछ टिप्पणियां की थी जिससे फैंस नाराज थे। इस पर मैच खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने श्रीलंकाई फैंस को खुश करने के लिए श्रीलंका का झंडा फहराया।

 

विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की। इस पूरे टूर्नामेंट में जिस टीम ने टॉस जीती उसने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में लग रहा था कि श्रीलंका आधा मैच यहीं हार गई। हालांकि लंकाई बल्लेबाजों ने बोर्ड पर 170 रन लगा दिए। श्रीलंका एक वक्त अपने 5 विकेट महज 58 रन पर गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद हसारंगा और भानुका राजपक्षे ने अर्धशतकीय साझेदारी कर श्रीलंका को संकट से उबारा। हसारंगा ने 21 गेंदों में 36 रन बनाए।  वहीं राजपक्षे ने 45 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में महज 147 रनों पर सिमट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ