बना ऐसा हेलमेट, हादसा होने पर खुद बुला लेगा एम्बुलेंस, कनेक्ट होने पर एक्टिव होगी डिवाइस

Helmet which automatically call ambulance: एक ऐसा हेलमेट बन चुका है, जो एक्सीडेंट होने पर खुद एम्बुलेंस को बुला लेगा। इसके साथ ही डॉक्टर को भी कॉल करेगा।

image - 2023-11-21T212040.589

Helmet which automatically call ambulance: भारत में सबसे ज्यादा मौतें सड़क हादसों में होती हैं। एक सर्वे के मुताबिक देश में हर घंटे पर 53 एक्सीडेंट होते हैं। देश में मजबूत कानून और हेलमेट की अनिवार्यता किए जाने के बावजूद भी सड़क हादसों में लोगों की जान चली जाती है, लेकिन अगर कोई कहे कि देश में अब एक ऐसा हेलमेट बन चुका है, जो एक्सीडेंट होने पर खुद एम्बुलेंस को बुला लेगा। यह कारनामा आईटीएम गिड़ा गोरखपुर मैकेनिकल सेकेंड ईयर के तीन छात्रों ने कर दिखाया है।

डॉक्टर को भी कॉल करेगा

शुजीत यादव, शुभम कुमार और आदित्य यादव ने मिलकर अपने अपने डिपार्टमेंट के एचओडी विनीत राय के नेतृत्व में एक ऐसा हेलमेट तैयार किया है, जो ना केवल सड़क दुर्घटना में आप के जान की सुरक्षा करेगा बल्कि दुर्घटना होने पर आप के परिवार व डॉक्टर को भी कॉल करेगा, जिससे समय रहते दुर्घटना होने पर वाहन चालक का इलाज कर उसकी जान बचाई जा सकेगी। इसके साथ ही छात्रों द्वारा बनाया गया हेलमेट वायु प्रदुषण से भी आप को बचाता है। छात्रों ने हेलमेट को ‘पी.पी. एच. पोलुशन प्रोटेक्शन हेलमेट’ का नाम दिया है l

कैसे काम करता है हेलमेट ?

हेलमेट को इस तरह से तैयार किया गया है, मोटरसाइकिल चलाते वक्त हेलमेट में लगे डिवाइस को मोबाइल से कनेक्ट करना होता है। कनेक्ट होने पर हेलमेट में लगा डिवाइस एक्टिव हो जाता है, हेलमेट में एक इमरजेंसी बटन लगा है, जिसे दबाने पर एम्बुलेंस डॉक्टर या परिवार के सदस्य के नंबर पर कॉल चला जाता है, जिससे समय रहते दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचाई जा सकती है। वहीं यह हेलमेट सड़क हादसों से तो बचाएगा ही साथ ही बढ़ते वायु प्रदुषण से भी राहत देगा। बता दें कि हेलमेट के ऊपरी हिस्से में एक एयर फिल्टर लगा है, जो प्रदूषित वायु को फिल्टर कर हेलमेट के अंदर शुद्ध हवा पहुंचता है l बता दें कि हेलमेट में, ब्लूटूथ मॉडुल, 3,7 वोल्टेज बैटरी, एयर फिल्टर, रेड इंडिकेटर हेलमेट, का प्रयोग किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ