'पापा मारते नहीं क्या?', बीच सड़क पर स्कूल ड्रेस में लड़की लेटकर करने लगी डांस, देखिए वायरल हो रहा ये वीडियो

Girl Dancing On Road Video Viral : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बीच सड़क पर डांस कर रही है।

Girl Video Viral Dance on Road

Girl Dancing On Road Video Viral: रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर स्टार बनने का नशा लोगों पर हावी हो गया है। नियम कानून तोड़कर, अपनी और दूसरों की जिंदगी की परवाह किए बिना लोग रील बना रहे हैं। इसमें बच्चे और स्कूली छात्र भी पीछे नहीं हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्रा बीच सड़क पर लेटकर डांस कर रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूल ड्रेस में है। वह बीच सड़क पर जाकर अपने बैग को हवा में उछाल कर फेंक देती है और फिर सड़क पर ही लेटकर डांस करने लगती है। बैकग्राउंड में ‘ओ बावरिया’ गाना बज रहा है। पीछे ट्रैफिक भी दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने पर यह पता चलता है कि रेड सिंग्नल पर खड़ी गाड़ियों के सामने इस लड़की ने डांस का वीडियो बनवाया है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। अब इस वीडियो को लेकर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं तो कुछ इस पर मजेदार टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि महंगा इंटरनेट ही अच्छा था। एक अन्य ने लिखा कि नितिन गडकरी जी ने कैसी रोड बनाई है उसकी जांच कर रही है। एक अन्य ने लिखा कि मोदी जी, कृपया इंस्टाग्राम रील और अन्य शॉर्ट्स वीडियो ऐप्स को बंद करें। अब बहुत हो गया है।

देखिए वीडियो

एक ने लिखा कि रील के चक्कर में सब पागल हैं, ट्रैफिक सिग्नल पर इस तरह के वीडियो बनाये जा रहे हैं तो पुलिस कहां है? एक ने लिखा कि इतनी बेशर्मी कहां से लाते हैं यह लोग? घरवाले इनको कैसे झेलते होंगे? एक ने लिखा कि क्या इनके पापा इनको मारते नहीं, सड़क पर ऐसी हरकत करते हैं तो कोई रोकता क्यों नहीं? एक ने लिखा कि पुलिस को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए, वरना ये एक ट्रेंड बन जाएगा।

बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है। कई जगहों पर इस वीडियो को लाखों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर रील्स के चक्कर में युवा इस हदतक जान जोखिम में डालने को क्यों तैयार हैं? क्या इस पर पाबंदी लग पाएगी? क्योंकि ये जानलेवा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ