'इसे तो आर्केस्टा कहते हैं,' खुली कार में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, मजे ले रहे लोग

Delhi Girl Open Car Dancing Video Viral : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की खुली कार में खड़ी होकर डांस कार रही है।

girl is standing in an open car and dancing video going viral

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की खुली कार में खड़ी होकर डांस कार रही है।

विज्ञापन
Advertisment

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार ट्रैफिक के बीच से जा रही है। बिना रूफ वाली इस कार में लड़की खड़ी हुई है, लाल कपड़े पहनकर लड़की कार में खड़े होकर डांस कार रही है, पीछे से आ रहे किसी कार चालक ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

इस वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि वह बस एन्जॉय कर रही है तो इसमें गलत क्या है? एक शख्स ने लिखा कि हमारे यहां इसे आर्केस्टा कहा जाता है। एक ने लिखा कि किसी को खुश देखना अच्छा नहीं लगता है क्या? एक ने लिखा कि उसके डांस करने से कोई तकलीफ नहीं है लेकिन अगर गिर गई ना तो लंबा जाम लग जाएगा।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि ये लड़की ना तो कोई ट्रैफिक रोक रही है, ना तो ड्रिंक एंड ड्राइव कार रही है और ना अश्लीलता फैला रही है तो लोगों को तकलीफ क्यों हो रही है ? एक ने लिखा कि कुछ लोग लड़कियों को एन्जॉय करते हुए नहीं देख सकते। एक अन्य X यूजर ने लिखा कि परेशानी किसी को नहीं है, बस कल को इन्हें चार लोग कॉपी ना करने लगें।

विज्ञापन

बता दें कि वीडियो को _epic69 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 6 दिन पहले शेयर किया गया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है जबकि 5 मिलियन से अधिक लोगों ने इस वीडियो को देखा है। आठ हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ