Ghaziabad Court Room में लठबाजी का वीडियो वायरल, जज-वकील के बीच झड़प का कनेक्शन

Ghaziabad Court Room Viral Video : गाजियाबाद के कोर्टरूम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज करती दिखाई दे रही हैं।

Ghaziabad Police Court
विज्ञापन

Ghaziabad Court Room Viral Video : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गजब हो गया। वकील और जज के बीच बहस हुई और फिर मामला पुलिस के लाठीचार्ज तक पहुंच गया। पुलिस ने कोर्ट रूम में वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी मामले को लेकर वकील और जज के बीच बहस हुई थी और फिर मामला बिगड़ गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो जिला जज की कोर्ट में नाहर सिंह यादव एडवोकेट और उनके कई वकील साथियों की जिला जज से बहस हुई। बहस के बाद मामला झगड़े में बदल गया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और फिर पुलिस बुलानी पड़ गई। जानकारी के अनुसार, कोर्ट की तरफ से पुलिस को सूचना दे दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज कर दिया।

विज्ञापन

इस लाठीचार्ज में वकील नाहर सिंह यादव और एक अन्य वकील घायल हुआ है। इस कांड के बाद कचहरी में कामकाज ठप हो गया है। एहतियातन कई थानों की पुलिस को गाजियाबाद के जिला कोर्ट में तैनात किया गया है और जज को सुरक्षित निकाल लिया गया है।


रिपोर्ट्स की मानें तो कोर्ट में एक शख्स की जमानत को लेकर सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान जिला जज और वकीलों के बीच बहस हो गई। विवाद इस कदर बढ़ गया कि स्थिति कंट्रोल से बाहर दिखाई देने लगी। इसके बाद जिला जज ने पुलिस और पीएसी बुलवा ली और फिर वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन

वहीं वकीलों का कहना है कि जिला जज कोर्ट रूम में पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से दरवाजा बंद करके पीटा है। लाठीचार्ज के बाद वकील काफी गुस्से में हैं और पुलिस चौकी में तोड़फोड़ भी की है। एक तरफ जहां वकील धरने पर बैठे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जजों ने भी कामकाज ठप कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ