Independence Day 2022 Special: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंग जाएं खास तिरंगा ढोकला के साथ, जानें रेसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: अगर आप 15 अगस्त के खास दिन पर बच्चों को कुछ स्पेशल बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए तिरंगा ढोकला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ढोकला एक बहुत ही फेमस गुजराती फूड आइटम है। ये स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। साथ ही ये देखने में भी बेहद आकर्षक लगता है। इसको देखते ही बच्चे खुशी से झूम उठेंगे और फटाफट खाकर चट कर जाएंगें, तो चलिए जानते हैं तिरंगा ढोकला बनाने की रेसिपी-
तिरंगा ढोकला बनाने की सामग्री-
-1 कप (100 ग्राम) बेसन
-250 ग्राम सूजी (1.5 कप से थोड़ा कम)
-2 टमाटर (150 ग्राम)
-4 टेबल स्पून तेल
-1 कप दही
-1 कप पालक प्यूरी
-2-3 टेबल स्पून ताजा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
-2 नींबू
-4 हरी मिर्च
-½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
-15-20 करी पत्ता
-1 छोटी चम्मच सरसों के दाने
-1 छोटी चम्मच तिल
-1.5 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट सॉल्ट
-1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार नमक
तिरंगा ढोकला बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले 250 ग्राम सूजी को तीन अलग बाउल में निकाल लें।
फिर आप हरे बैटर के लिए पालक के पत्तों को धोकर मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
इसके बाद आप इसको सूजी के एक बाउल में डाल दें।
फिर आप एक लाल बैटर के लिए आप सूजी के एक बाउल में टमाटर की प्यूरी डालें।
आपको सफेद कलर के लिए किसी भी रंग की जरूरत नहीं होती है।
इसके बाद आप इन सारे बाउल्स में 1 नींबू का रस और ½ छोटी चम्मच नमक डालें।
फिर आप इन तीनों ही बाल्स को अलग-अलग मिक्स कर लें।
इसके बाद आप इन तीनों ही रंग के बैटर को करीब 10-15 मिनट तक ढक कर रख दें।
फिर आपको जिस बर्तन में ढोकला बनाना है, उसमें जाली वाला स्टैंड रखें।
इसके बाद आप इसमें 3 कप पानी डालें और बर्तन को ढककर गर्म होने के लिए रख दें।
फिर जब पानी में भाप बन जाए, तो आप ढोकले वाली थाली को तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
इसके बाद आप इसके ऊपर एक बटर पेपर को अच्छे से बिछा दें।
फिर आप इस पर पहले हरे रंग का बैटर डालें और फिर इसके ऊपर सफेद रंग का बैटर डालें।
इसके बाद आप इसके ऊपर से लाल रंग का बैटर डालें और थाली को स्टैंड पर रख दें।
अब आपका स्वादिष्ट तिरंगा ढोकला बनकर तैयार हो चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: