Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

पहले पौधा आया या बीज? दिमाग घुमा देगा इस सवाल का जवाब

General Knowledge : क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे अधिक शोर मचाने वाला जानवर कौन सा है? धरती पर पहले पौधे आए या बीज? जानें ऐसे ही दिल्चस सवालों के जवाब...

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Sep 16, 2024 17:18

General Knowledge : पहले मुर्गी आई या अंडा? ऐसे सवाल आपने कई बार जरूर सुने होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि पहले पौधा आया या बीज? इस सवाल का जवाब अधिकतर लोगों के पास नहीं है। आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

सवाल : किस ग्रह पर सबसे अधिक गुरुत्वाकर्षण है?
जवाब : हमारे सौर मंडल में बृहस्पति ग्रह का गुरुत्वाकर्षण सबसे अधिक है।

---विज्ञापन---

सवाल : दुनिया के सबसे तेज उड़ने वाल पक्षी कौन सा है?
जवाब : दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाले पक्षी का नाम पेरेग्रीन फाल्कन (Peregrine Falcon) है। यह बाज के नाम से भी जाना जाता है। इसके उड़ान की रफ्तार करीब 380 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।

सवाल : किन दो देशों की साझा अंतरराष्ट्रीय सीमा सबसे लंबी है?
जवाब : कनाडा और अमेरिका सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं, इसकी लंबाई 8,891 किमी है।

---विज्ञापन---

सवाल : किस देश को उगते सूरज की भूमि के रूप में जाना जाता है?
जवाब : जापान उगते सूरज की भूमि के नाम से जाना जाता है।

सवाल : पोर्शे के लोगो पर कौन सा जानवर है?
जवाब : पोर्शे के लोगो पर घोड़े का चित्र है।

यह भी पढ़ें  : शर्त लगा लो! पुलिस के कंधे पर रस्सी क्यों? नाम क्या, जीनियस भी नहीं जानते होंगे जवाब

सवाल : विश्व का सबसे छोटा देश कौन सा है?
जवाब : वेटिकन सिटी

सवाल : पृथ्वी पर सबसे अधिक शोर करने वाला जानवर कौन सा है?
जवाब : स्पर्म व्हेल ( फिसेटर मैक्रोसेफालस ) को धरती पर सबसे तेज आवाज करने वाला जानवर माना जाता है।

सवाल : दुनिया में सबसे पहले क्या आया, पौधा या बीज?
जवाब : बीबीसी साइंस फोकस में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पौधे बीजों से पहले आए थे। जीवाश्म रिकॉर्ड के अनुसार, शुरुआती पौधे काई जैसे दिखते थे और एकल-कोशिका वाले बीजाणुओं से प्रजनन करते थे। बहुकोशिकीय बीज अगले 150 मिलियन वर्षों तक विकसित नहीं हुए।

यह भी पढ़ें  : दस रुपये के नोट पर कहां की फोटो लगी है? बहुत लोग नहीं जानते इसका जवाब

First published on: Sep 16, 2024 05:18 PM

संबंधित खबरें