---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

भारत में मोबाइल से पहली कॉल किसने, किसको की थी? जानें ऐसे ही रोचक सवालों के जवाब

General Knowledge : मोबाइल फोन का तो सब इस्तेमाल करते हैं, क्या आपको पता है भारत में सबसे पहला फोन कब आया था? आइए ऐसे ही सेल फोन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

Must Knowing Facts : मोबाइल आने से लोगों की जिंदगी आसान हो गई है। न बैंक जाने की झंझट, न खत लिखने की जरूरत है, मोबाइल है तो समझो दुनिया हाथ में है। मजेदार बात ये है कि आज की तारीख में फोन की संख्या दुनिया में लोगों से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में हम आपके लिए फोन से जुड़े कुछ दिलचस्प सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं। जैसे कि भारत में पहली बार मोबाइल फोन का इस्तेमाल कब, कहां और किसने किया था।

भारत में टेलीफोन कब आया था?

पहला भारतीय लैंडलाइन टेलीफोन साल 1882 में बना था।

---विज्ञापन---

लैंडलाइन टेलीफोन किसने लॉन्च किया था?

ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी लिमिटेड और एंग्लो-इंडियन टेलीफोन कंपनी लिमिटेड ने मद्रास, कलकत्ता और बम्बई में लैंडलाइन टेलीफोन भारत में लॉन्च किया था।

दूरसंचार क्रांति किसने शुरू की थी?

भारत के छठे और अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के “सूचना तकनीकी और दूरसंचार क्रांति के जनक” के रूप में जाने जाते हैं।

---विज्ञापन---

वाई-फाई की शुरुआत किसने की थी?

जगदीश चंद्र बोस को भारत में Wi Fi का जनक माना जाता है, जो भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें : धरती पर ही नहीं सूरज पर भी है कोरोना, जानें सूर्य से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब

---विज्ञापन---

मोबाइल फोन पहली बार कब आया था?

भारत में पहला मोबाइल फोन 31 जुलाई, 1995 में मोदी टेल्स्ट्रा मोबाइल नेट द्वारा बनाया गया था।

किस कंपनी ने पहला मोबाइल फोन लॉन्च किया?

मोटोरोला ने भारत का पहला मोबाइल फोन लॉन्च किया था। लेकिन कुछ सालों बाद उन्होंने इसका नाम बदलकर मोटोरोला डायनाटौक 800X रख दिया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : क्या होता है WiFi का फुल फॉर्म? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

पहला कॉल किसने, किसको और कहां लगाया था?

पहला कॉल बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बासु ने राइटर्स बिल्डिंग से केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम को नई दिल्ली में स्थित संचार भवन में लगाया था।

---विज्ञापन---

पहला टचस्क्रीन स्मार्टफोन कब लॉन्च हुआ?

साल 2007 में भारत का पहला टचस्क्रीन स्मार्टफोन मार्केट में आया था।

First published on: Aug 02, 2024 07:49 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola