---विज्ञापन---

बताओ, परसों को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? यहां पढ़ें ऐसे ही सवालों के जवाब

General Knowledge : क्या आपको पता है कि कौन सा जानवर सबसे अधिक सोता है? या भारत के सबसे बड़े गांव का नाम क्या है? आइये ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब जानते हैं।

---विज्ञापन---

General Knowledge : भारत में लाखों गांव हैं लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का सबसे बड़ा गांव कहां है और इसका नाम क्या है? क्या आपको पता है कि भीमराव रामजी आम्बेडकर के बचपन का नाम क्या था? आइए ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

सवाल : भारत का सबसे बड़ा पशु मेला कहां लगता है?
जवाब : भारत का सबसे बड़ा पशु मेला बिहार के सोनपुर में लगता है।

---विज्ञापन---

सवाल : भारत का सबसे बड़ा नेशनल हाईवे कौन सा है?
जवाब : राष्ट्रीय राजमार्ग 44 भारत का सबसे लम्बा राजमार्ग है। यह श्रीनगर से शुरू होकर कन्याकुमारी तक जाता है।

सवाल : भारत का सबसे बड़ा समुद्र तट कौन सा है?
जवाब : भारत का सबसे लंबा समुद्र तट, चेन्नई में स्थित मरीना बीच है। यह बंगाल की खाड़ी के किनारे बना है .यह बीच लगभग 12 किलोमीटर लंबा है।

---विज्ञापन---

सवाल : भीमराव रामजी आम्बेडकर के बचपन का नाम क्या था?
जवाब : 7 नवम्बर 1900 को रामजी सकपाल ने सातारा की गवर्न्मेण्ट हाइस्कूल में अपने बेटे भीमराव का नाम भिवा रामजी आंबडवेकर दर्ज कराया। उनका बचपन का नाम ‘भिवा’ था।

सवाल : गोरखपुर शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
जवाब : गोरखपुर राप्ती नदी के किनारे बसा हुआ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : बताओ, 100 बिलियन में कितने करोड़? चकरा जाएगा दिमाग

सवाल : क्रिकेट खेल में विकेट के बीच कितनी दूरी होती है?
जवाब : क्रिकेट में विकेट के बीच 22 गज (66 फीट या 20.012 मी.) की दूरी पर होते हैं।

---विज्ञापन---

सवाल : कौन सा जानवर सबसे अधिक सोता है?
जवाब : कोआला के बारे में कहा जाता है कि वह 24 घंटे में 22 घंटे सोता ही रहता है, इसे दुनिया का सबसे अधिक सोने वाला जानवर भी कहा जाता है।

सवाल : भारत में सबसे बड़ा गांव कौन सा है?
जवाब : आबादी के हिसाब से गाजीपुर (यूपी) के गहमर को भारत ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा गांव कहा जाता है। यहां की पॉपुलेशन करीब 1 लाख 20 हजार से ऊपर है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : बताओ, ताजमहल का पुराना नाम क्या है? आओ जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब

सवाल :  परसों को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? 
जवाब : परसों को अंगेजी में  Overmorrow कहते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 13, 2024 03:03 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola