---विज्ञापन---

बताओ, 100 बिलियन में कितने करोड़? चकरा जाएगा दिमाग

General Knowledge : क्या आपको पता है कि एक बिलियन में कितने करोड़ होते हैं? पूर्व से लेकर पश्चिम तक भारत की लंबाई कितनी है? आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

---विज्ञापन---

General Knowledge : अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं या पढ़ चुके हैं, नौकरी कर रहे हैं या अपने व्यापार में लगे हैं, जनरल नॉलेज सबके लिए जरूरी होता है। ऐसे में एक बार फिर हम आपके सामने कुछ दिलचस्प सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं। इन्हें पढ़िए और जानिए कि आपको इसमें से कितने सवालों के जवाब की जानकारी आपको पहले से ही थी ।

सवाल : ‘आराम हराम है’ का नारा किसने दिया था?
जवाब : ‘आराम हराम है’ यह नारा सबसे पहले हमारे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दिया था।

---विज्ञापन---

सवाल : अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कहां हैं?
जवाब : न्यायालय का मुख्यालय द हेग (नीदरलैंड) में स्थित पीस पैलेस में है।

सवाल : पूर्व रेलवे का मुख्यालय कहां हैं?
जवाब : पूर्व रेलवे का मुख्यालय कोलकाता में है।

---विज्ञापन---

सवाल : कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?
जवाब :कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुज़रती है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम

सवाल : पूर्व से लेकर पश्चिम तक भारत की लंबाई कितनी है?
जवाब : उत्तर से दक्षिण तक भारत की अधिकतम लंबाई 3,214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है।

---विज्ञापन---

सवाल : भारत में सबसे बाद में सूर्यास्त कहां होता है?
जवाब : भारत में सबसे बाद में सूर्यास्त गुजरात के गुहार मोती में होता है, गुहार मोती, भारत का सबसे पश्चिमी छोर है।

सवाल : भारत में पानी के अंदर चलने वाली मेट्रो कहां शुरू हुई?
जवाब : भारत की पहली पानी के अंदर चलने वाली मेट्रो कोलकाता में शुरू हुई है। यह मेट्रो, हुगली नदी के नीचे बनी सुरंग से होकर गुजरती है।

---विज्ञापन---

सवाल : 100 बिलियन में कितने करोड़ होते हैं?
जवाब : 100 बिलियन में 1 लाख करोड़ होते हैं, 1 बिलियन 100 करोड़ के बराबर होता है।

First published on: Sep 12, 2024 02:08 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola