हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बच्चे को दूध पिलाने के लिए गजब का ‘स्कैम’, कोल्डड्रिंक दिखाकर ये क्या पिला दिया?

Funny Child Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे को कोल्डड्रिंक दिखाकर परिवार वाले दूध पिला रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है और इसे बच्चे के साथ हुआ स्कैम बता रहे हैं।

विज्ञापन

Funny Child Viral Video : छोटे बच्चों को बहला फुसलाकर दूध पिलाने या खाना खिलाने की कोशिश की जाती है। हालांकि कुछ लोग बड़ी ही चालाकी से बच्चों को उल्लू बना कर उन्हें बातों में फंसा लेते हैं और उन्हें खाना या दूध बड़ी ही आसानी से पिला देते हैं। यही बच्चों की मासूमियत होती है, जिसे देखकर लोगों को हंसी आती है।

एस वक्त ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग बच्चे को कोल्डड्रिंक दिखाकर दूध पिला रहे हैं। एक शख्स कोल्डड्रिंक की बोतल खोलकर बच्चे के मुंह के आगे लगा रहा है, हालांकि इस दौरान वह बच्चे की आंख पर हाथ रख देता है।

घरवालों ने बच्चे के साथ कर दिया स्कैम

बच्चे को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, उसे लगा कि वह कोल्ड ड्रिंक ही पी रहा है लेकिन परिवार के लोग उसके मुंह में दूध डाल देते थे। ऐसे उसके साथ कई बार किया गया। बच्चा पहचान ही नहीं पा रहा था कि वह कोल्डड्रिंक पी रहा है या दूध! इसे लोग बच्चे के साथ किया गया स्कैम बता रहे हैं।

देखिए वीडियो


एक ने लिखा कि जब इसकी सच्चाई उसे पता चलेगी तो क्या वो अपने परिवार वालों पर फिर भरोसा कर पायेगा? एक ने लिखा कि इसी के बाद मैं अब अपने घर वालों पर भरोसा नहीं करता। एक अन्य ने लिखा कि बच्चों के साथ इस तरह का स्कैम नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : फूड व्लॉगर ट्रक ड्राइवर को देख आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद, जमकर की तारीफ

एक अन्य ने लिखा कि बच्चों को भगवान का रूप बताते हो और फिर उन्हीं के साथ धोखेबाजी करते हो। एक ने लिखा कि इस तरह तो उसे माजा से भी नफ़रत हो जाएगी। एक अन्य ने लिखा कि मैं तो ऐसा करने के लिए एक्सपर्ट था और अगर-बगल के लोग मुझे बुलाते थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें