हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में बिना टिकट यात्रा, भीड़ देख चौंकी महिला, Video

first AC coach many passengers travel without ticket: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कई सारे लोग ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में बिना टिकट सफर करते रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

first AC coach many passengers travel without ticket: सोशल मीडिया पर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिसमें बिना टिकट लोग यात्रा करते देखे जातें हैं। हालांकि, जब टीटीई जांच करता है तो इसके लिए जुर्माना भी देना पड़ता है। आमतौर पर इस तरह की घटना स्लीपर और एसी 3-टियर डिब्बों में देखी जाती है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कई सारे लोग महानंदा एक्सप्रेस के प्रीमियर फर्स्ट एसी कोच में बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। जब इस कोच में मौजूद एक महिला को पता चला तो वह चौंक गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महानंदा एक्सप्रेस के प्रीमियर फर्स्ट एसी कोच में दिखाई दे रही भीड़ के पास टिकट नहीं है और ये बिना टिकट के ट्रेन में चढ़ गए हैं। महिला ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि महानंदा एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच कई सारे लोग बिना टिकट के सवारी कर कर रहे हैं, इन सब की वजह से उन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिन्होंने पैसे देकर टिकट लिया है। वीडियो में एसी फर्स्ट-टियर कोच का गलियारा आस-पास खड़े लोगों से भरा हुआ दिखाई दे रहा है।

महिला ने मामले में कार्रवाई करने के लिए किया अनुरोध

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं प्रबंधन से इस मामले में तुरंत जांच करने का अनुरोध करती हूं क्योंकि इस कोच के लिए हमने एक्ट्रा पेमेंट की है और हम सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं महिला ने कमेंट में बताया कि हमने 139 पर संपर्क किया। भीड़ को हटाने के लिए आरपीएफ एक स्टेशन पर आई थी। लेकिन स्टॉपेज केवल 2 मिनट के लिए था इसलिए इन लोगों की चेकिंग नहीं सकी। समस्या यह है कि इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिए आरपीएफ को ट्रेन के अंदर मौजूद रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें: महिला को कर्मचारियों ने किया परेशान तो छोड़ दी नौकरी, फिर लिया ऐसा बदला कि…

ये भी पढ़ें: Viral Video: बिना पैराशूट के ही प्लेन से कूद पड़ा शख्स, देखिए फिर क्या हुआ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें