'फायर कटिंग' कराते समय आई आफत, पूरे सिर में लगी आग; देखें कैसे बची जान

Fire cutting Viral Video: फायर कटिंग करवा रहे एक शख्स के सिर में आग लग गई। तीन लोग मिलकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे तब जाकर आग बुझी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Fire cutting Viral Video

Fire cutting Viral Video: बाल कटाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। लड़का हो या लड़की, आज के समय में बालों को केयर करने के लिए लोग पार्लर या सैलून जाते हैं। ऐसा ही एक सैलून का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को बालों की फायर कटिंग कराते समय परेशान होते देखा जा सकता है।

फायर कट करवाने के चक्कर में बालों में लगी आग

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स बाल कटवाने के लिए सैलून में कुर्सी पर बैठा है। तभी नाई शख्स के बालों में कोई जेल लगाकर माचित से आग लगाता है। आग बालों के साथ ही साथ पूरे सिर और गर्दन में लग गई। लड़का घबराकर कुर्सी से खड़ा हो जाता है और आग बुझाने लगता है। दुकान में मौजूद अन्य लोग भी आग बुझाने की कोशिश करते हैं। कुछ देर की मेहनत के बाद आग तो बुझ गई लेकिन बाल कटाने पहुंचे शख्स का चेहरा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस कदर परेशान हो गया था।

इस वीडियो को @veejuparmar नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक 8 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, वहीं 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि साधारण तरीके से बाल कटाना चाहिए, क्या जरूरत है फायर कट कटवाने की? दूसरे यूजर ने लिखा कि बगल में बैठा शख्स तो यह देखकर ही डर गया है, लगता है अब ये भी बाल नहीं कटवाएगा। तीसरे ने लिखा कि भाई ये लड़का अब नॉर्मल कटिंग भी नहीं कटवाएगा।

एक अन्य ने लिखा कि यह कैसी हेयर कटिंग है. अब तो मैं बाल ही नहीं कटवाऊंगा। एक ने लिखा कि इस तरह के बाल कटिंग पर रोक लगनी चाहिए, इससे बड़ा हादसा हो सकता है। एक अन्य ने लिखा कि शख्स के साथ हादसा होते-होते बचा, इसके बाद भी वह हंस रहा है लेकिन वह सदमे है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे समझ ही नहीं आ रहा है कि मैं हंसू या हैरानी जताऊं, क्योंकि ऐसा करना खतरे से खाली नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ