हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दीपावली के दिन हॉस्टल में हुए 'युद्ध' का पुराना वीडियो वायरल, राकेट से हुआ था हमला

Dipawali Viral Video : सोशल मीडिया पार एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हॉस्टल के छात्रों के दो ग्रुप के बीच पटाखे वाले रॉकेट से ‘युद्ध’ हो रहा है। कुछ का कहना है कि इस वीडियो को बिना दीपावली अधूरी है।

विज्ञापन

Dipawali Viral Video : दिवाली पर पटाखे जमकर फोड़े जाते हैं, दिल्ली में रोक लगी है तो यहां के लोग पटाखे नहीं जला पाते। हालांकि इसके अलावा पूरे देश में लोग पटाखे फोड़कर दिवाली मनाते हैं। साल 2023 में दिवाली के दौरान पटाखा युद्ध हुआ था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में छात्रों के दो ग्रुप एक दूसरे पर रॉकेट से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो को “दिवाली मनाने के दौरान हॉस्टल के लड़कों के दो समूहों के बीच पटाखों को लेकर कलेश।” कैप्शन के साथ शेयर किया गया था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्रों का दो समूह एक दूसरे पर रॉकेट (पटाखे) से हमला कर रहा है। रात के वक्त हुए हुए इस दृश्य को देखने पर लग रहा है कि जैसे कि ये कोई युद्ध का मैदान हो।

दीपावली के मौके पर सोशल मीडिया पर यह वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कहां का है लेकिन वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इसे खतरनाक बता रहे हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा ये वीडियो ऐसा हो गया है कि हर साल दिवाली पर ये जरूर वायरल होगा। एक ने लिखा कि ये तो एतिहासिक वीडियो है। एक अन्य ने लिखा कि वीडियो आइकॉनिक हो गया है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को मैं जितनी बार देखता हूं, हंसी नहीं रूकती है।

यह भी पढ़ें : Rapido राइडर ने वसूल लिए 1000 रुपये, एक पोस्ट से हिल गई कंपनी!

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये तो गाजा इजराइल की लड़ाई लग रही है. एक अन्य ने लिखा कि हॉस्टल का वार्डन कहां था? हम लोगों को परेशान कर देता था। एक ने लिखा कि दोनों तरफ के लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए और हॉस्टल से भी निकाल देना चाहिए। लोगों की सुरक्षा का कोई महत्व नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola