हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video : कभी देखी है लड़कियों की ऐसी गुंडई! फिल्मी अंदाज में दुकानदार से मारपीट, सामान भी तोड़ा

Agra Viral Video : दुकानदार और लड़कियों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़कियां मिलकर एक महिला दुकानदार के साथ मारपीट कर रही हैं।

विज्ञापन

Agra Viral Video : कुछ समय पहले तक लड़कियां सार्वजानिक तौर पर मारपीट करते, गुंडई करते नहीं दिखती थीं लेकिन अब माहौल बदल चुका है साहब! अब लड़कियां भी लड़कों की तरह सड़क पर मारपीट करती हैं, कब्जा हटवाती हैं और तो और दुकान भी खाली करवाती हैं। आगरा का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लड़कियां मिलकर एक दुकानदार को पीट रही हैं।

मामला आगरा का है, आगरा के राजपुर चुंगी मार्केट में कॉस्मेटिक दुकान पर दो युवतियों ने जमकर उत्पात मचाई है। दुकानदार से मारपीट के साथ ही तोड़फोड़ भी की गई है। दुकानदार भी महिला ही थी तो बालों को पकड़कर खींचना भी शुरू हो गया। दुकानदार और लड़कियां दोनों एक दूसरे के बालों को पकड़कर खींचती दिखाई दी।

लड़कियों ने दुकानदार को पीटने के बाद डंडे लेकर दुकान के सामान को भी तोड़ दिया। मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की है और इस पर कार्रवाई करने की अपील की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लड़कियां दुकान खाली करवाने के लिए पहुंची थीं और फिर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद फ़िल्मी स्टाइल में मारपीट भी शुरू हो गई। दुकानदार और लड़कियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। वहां मौजूद तमाम लोग तमाशा देखते रहे।

यह भी पढ़ें :  स्कूल से निकली लड़कियों के सामने बन रहा था ‘हीरो’, अब पीछे पड़ी यूपी पुलिस!

विज्ञापन

मारपीट के बाद कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। दोनों लड़कियां वहां से चली गईं। कुछ ही देर बाद एक लड़की वापस आई और ट्यूबलाइट से दुकानदार महिला पर हमला कर दिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद सामने आए तथ्यों के अनुसार कार्रवाई करने की बात कह रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola