---विज्ञापन---

Viral Video : स्कूल से निकली लड़कियों के सामने बन रहा था ‘हीरो’, अब पीछे पड़ी यूपी पुलिस!

Viral Video : चित्रकूट में एक शख्स लड़कियों के सामने डांस कर रील बना रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस इस शख्स के पीछे पड़ गई है।

---विज्ञापन---

Viral Video : सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने का नशा इस कदर लोगों पर सिर पर चढ़ गया है कि दूसरों की निजता का ख्याल नहीं रख रहे हैं। राह चलते लोगों को तंग करने से लेकर स्कूल छात्र और छात्राओं को भी परेशान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का रील बनाने के लिए स्कूली छात्राओं के सामने हीरोपंथी दिखा रहा था। अब पुलिस इसके पीछे पड़ गई है।

वायरल हो रहा वीडियो चित्रकूट इण्टर कालेज कर्वी के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स स्कूल से घर जा रही छात्राओं के सामने डांस का रील बना रहा है। बताया जा रहा है कि इस तरह रील बनाते हुए लोग छुट्टी के समय घर जा रहे बच्चों और बच्चियों व राहगीरों को परेशान करते हैं।

---विज्ञापन---

अब जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने चित्रकूट पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि इसका संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। अब रील बनाने के चक्कर में ये लड़का कानूनी शिकंजे में फंस सकता है।

---विज्ञापन---

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह के लड़कों को इसी कॉलेज के सामने मुर्गा बनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करवा देना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि प्रशासन से निवेदन है कि इसके पैरों में घुंघरू पहनाकर ‘पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी’ गाने पर चौराहे पर नचाया जाय। एक अन्य ने लिखा कि रील बनाने की बीमारी देश के कोने-कोने में पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें : भारत के इस गांव में नहीं मनाई जाती है दिवाली, मनाया त्योहार तो खैर नहीं!

---विज्ञापन---

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वाह मेरे सलमान खान, इस पर अनुराग कश्यप, महेश भट्ट जैसों की नजर क्यों नहीं पड़ी अभी तक। एक ने लिखा कि मैं मानता हूं रील्स बनाना गलत नहीं है लेकिन आपने जिस प्रकार से रील्स बनाया यह बिल्कुल ही गलत है। भाई इसकी सजा तो आपको मिलेगी।

First published on: Nov 01, 2024 12:57 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola