80 लड़कियों के साथ था बॉयफ्रेंड का अफेयर, सच जान गर्लफ्रेंड के उड़े होश

Online Dating App : लड़की का कहना है कि उसका बॉयफ्रेंड झूठ बोलता था। एक साथ उसका कई लड़कियों के साथ संबंध था। जांच करने पर पता चला कि 80 लड़कियों के साथ उसका रिलेशन था।

GF BF Fight

प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

Online Dating App :  सोशल मीडिया या डेटिंग ऐप के जरिए पार्टनर खोजना आसान हो गया है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब एक लड़के या लड़की एक से अधिक पार्टनर को डेट कर रहे होते हैं। हालांकि अब UK से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़का 80 से अधिक लड़कियों को डेट कर रहा था और उसकी गर्लफ्रेंड को इसके बारे में कोई खबर ही नहीं थी।

बॉयफ्रेंड की सच्चाई जान उड़े गर्लफ्रेंड के होश

29 साल की पेगे एप्पलबी नाम की महिला उस वक्त कांप उठी जब उसे पता चला कि उसका Ex उसके साथ धोखेबाजी कर रहा था। 31 साल के व्यक्ति को पेगे तीन महीने से डेट कर रही थी लेकिन ब्रेकअप के बाद पता चला कि उसका कई लड़कियों के साथ संबंध था। हालांकि जब पड़ताल की तो पता चला कि लड़कियों की संख्या काफी अधिक है।

Advertisment

जब गर्लफ्रेंड ने डिटेल्स निकाली तो पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड 80 अन्य महिलाओं के साथ बातचीत करता था, वो भी तब जब दोनों साथ में थे। लड़की ने बताया कि बॉयफ्रेंड को छोड़ने के बाद जब मैंने सोशल मीडिया और डेटिंग साइट्स पर वापसी की तो मुझे कई लड़कियों के साथ इसकी तस्वीरें देखने को मिलीं। वह ब्रिटेन के अलावा अमेरिका की महिलाओं को भी डेट कर रहा था।

भरोसा हासिल करने के लिए अपनाता था ये तरीका

लड़की ने बताया कि उसने हम सभी के लिए अलग-अलग तरह की बातें की और नकली बहाने बना कर वह खुद को एक अच्छा प्रेमी साबित करता था। इतना ही नहीं वह लोगों का भरोसा जीतने के लिए शारीरिक संबंध बनाते वक्त कंडोम का भी इस्तेमाल नहीं करता था। हालांकि अब यह शख्स एक मजाक बन गया है।

विज्ञापन

दरअसल डेव नाम का यह शख्स सोशल मीडिया पर लड़कियों से बातचीत शुरू करते वक्त बताता कि वह अकेला है और किसी अच्छी लड़की के साथ घर बसाना चाहता है। हालांकि कुछ वक्त साथ में रहने के बाद वह दूर हो जाता। अब सोशल मीडिया पर इस शख्स की तस्वीरें इतनी वायरल हो चुकी है तो लोग कमेंट्स में कहते हैं कि मैं रोज अपने परिवार के लोगों का चेहरा उतनी बार नहीं देखता, जितना ये शख्स दिखाई दे जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ