Erotic Movie in Flight: विमान करीब 33 हजार फीट की ऊंचाई पर था और 500 से ज्यादा पैसेंजर्स सफर कर रहे थे, अचानक यात्रियों की सीट के सामने लगी मिनी TV स्क्रीन पर कामुक फिल्म चलने लगी, जिसे देखकर उनमें हड़कंप मच गया। किसी ने अपनी आंखें बंद कर ली तो कोई बच्चों की आंखें बंद करने लगा। पैसेंजर्स अचानक हुई इस घटना को देखकर शर्मसार हो गए। कई यात्री इस हरकत से भड़क गए और उन्होंने क्रू मेंबर्स से शिकायत की। क्रू मेंबर्स भी आनन फानन में कामुक फिल्म बंद करने लगे, लेकिन करीब एक घंटा फिल्म बंद ही नहीं हो पाई। क्रू मेंबर्स ने इसे टेक्निकल फॉल्ट बताया।
यह भी पढ़ें:कनाडा में नौकरी का ‘खौफनाक’ सच; रेस्टोरेंट के बाहर वेटर बनने के लिए लाइन में लगे दिखे 3000 भारतीय
कामुक फिल्म डैडियो चलती रही एक घंटा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्वांटस एयरलाइन की फ्लाइट QF59 ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से जापान के हानेडा के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट आसमान में थी और सभी सफर का मजा लेने में बिजी थे कि अचानक इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम पर कामुक फिल्म डैडियो (2023) चलने लगी। इस मूवी में कामुक कंटेंट था, जिसे देखकर महिलाएं और बच्चे असहज महसूस करने लगे। डकोटा जॉनसन और सीन पेन अभिनीत R-रेटेड फिल्म में स्पष्ट रूप से कामुक कंटेंट दिखाया गया है। हालांकि पैसेंजरों ने आवाज बंद कर दी, लेकिन इस फिल्म का डिस्पले बंद करने में क्रू मेंबर्स को करीब एक घंटा लग गया।
यह भी पढ़ें:कनाडा से एक Indian का वायरल वीडियो देखकर भड़के लोग, बोले- यह क्राइम है, नहीं करना चाहिए
एयरलाइन ने गलती के लिए मांगी माफी
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, क्वांटस एयरलाइन ने घटना की पुष्टि की और अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सिस्टम में टेक्निकल फॉल्ट आने के कारण मूवी चल गई और पैसेंजरों को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। यह कामुक फिल्म सफर के दौरान चलाने के लिए सही नहीं थी, गलती से इसका सेलेक्शन हो गया। इस कड़वे अनुभव के लिए पैसेंजर्स से ईमानदारी से माफी मांगते हैं। एयरलाइन जांच कर रही है कि आखिर फिल्म कैसे चल गई? क्रू मेंबर्स से बातचीत की गई है। उन्होंने भी बताया कि सिस्टम में कुछ खराबी आ गई थी। उन्होंने पैसेंजर्स से पूछकर उनका पसंदीदा प्रोग्राम सिस्टम में इन्सटॉल कर दिया था।
यह भी पढ़ें:फिर जिंदा हुआ 300 साल पहले ‘मर चुका’ पक्षी; जानें कैसे रंग लाई जीव वैज्ञानिकों की मेहनत?
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines