टेलिविजन पर फुल सिक्युरिटी के बीच स्टंट करने वाले खतरों के खिलाड़ी नहीं होते, बल्कि असल जिंदगी में किसी भी दुर्घटना से दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देने वालों को खतरों का खिलाड़ी कहा जाता है। ये लोग ऐसे कारनामे कर डालते हैं, जिनकी कोई गुंजाइश नहीं होती। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पायलट ने जहाज को हादसे से बचाने के लिए इसे हाइवे पर उतार दिया। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान किसी दूसरे वाहन के साथ कोई दुर्घटना नहीं घटी, वरना पायलट ने हाइवे पर दौड़ रहे वाहनों और उनमें सवार लोगों की जान को जोखिम में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अब इस घटनाक्रम को लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के अकाउंट @crazyclipsonly अक्सर चौंकाने वाले वीडियो पोस्ट करता है। हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक प्लेन हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करता नजर आ रहा है। यह विमान छोटा है, जिसके सामने एक चक्का है। इससे समझा जा सकता है कि यह हाइवे पर आसानी से उतर सकता है। यदि यह एक बड़ा अंतर्राष्ट्रीय विमान होता तो यह शायद ही राजमार्ग पर उतर पाता।
पढ़ें एक ऐसे बिल्ले की कहानी, जो पहले ही कर देता था मौत की भविष्यवाणी; Therapy Cat के रूप में बहुतों की जान भी बचाई
<
>
वीडियो में आप देख सकते हैं कि विमान ऊंचाई से उड़ान भरता है और नीचे की ओर उतरने लगता है. विमान धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है और हैरानी की बात यह है कि कारें भी नीचे उतर रही हैं। यही कारण है कि यह वीडियो आकर्षक है। जैसे ही विमान नीचे उतरता है, ऐसा लगता है कि वह किसी कार से टकरा जाएगा, लेकिन पायलट ने बड़ी सूझ-बूझ और सही केल्कुलेशन से विमान को सड़क के खाली हिस्से पर लैंड कराया। फिर वह धीरे से विमान को एक तरफ रोकता है।
यह भी पढ़ें: महिला एक हफ्ते में खा गई 6 लाख की चॉकलेट; लगा दिए साढ़े 11 करोड़ रुपए ठिकाने
इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और बहुत से लोगों ने अपने-अपने अंदाज में कमेंट किए हैं। एक ने कहा कि पायलट की यह हरकत बताती है कि वह निडर है। एक ने कहा कि उन कारों को कैसे पता नहीं चला कि ऊपर से विमान आ रहा है और वे बिना रुके सड़क पर जा रही हैं। एक ने कहा कि अगर उसने अपनी कार के रियर व्यू मिरर में विमान को उतरते देखा होता तो वह घबराहट से मर जाता।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
12 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
14 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
15 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
16 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines