महिला एक हफ्ते में खा गई 6 लाख की चॉकलेट; लगा दिए साढ़े 11 करोड़ रुपए ठिकाने, देखी है ऐसी लग्जरी लाइफ

OMG News: दुबई की एक महिला को उसके पति ने साढ़े 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम दी थी, लेकिन इसके नवाबी ठाठ तो देखिए कि इसने इतनी माया को सिर्फ एक हफ्ते में ही ठिकाने लगा दिया। गजब की हैरान कर देने वाली बात तो यह भी है कि वह इन दिनों में 6 लाख की चॉकलेट खा गई।

Dubai Lady

आबू धाबी: इस बात में कोई दो राय नहीं कि घर में आमदन बढ़ती है ताे खर्चे भी बढ़ जाते हैं, लेकिन इन दिनों चर्चा में चल रही एक महिला की लग्जरी लाइफ के बारे में जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। गजब की बात है कि इस महिला को इसके पति ने साढ़े 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम दी थी, लेकिन इसके नवाबी ठाठ तो देखिए कि इसने इतनी माया को सिर्फ एक हफ्ते में ही ठिकाने लगा दिया। इतना ही नहीं, इसमें से 6 लाख रुपए की तो उसने सिर्फ चॉकलेट ही खाई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कैसी औरत है ये तो इसके बारे में सबकुछ जानने के लिए पढ़ें News 24 हिंदी का ये आर्टिकल…

विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह खुद को दुबई की असली गृहिणी कहने वाली लिंडा एंड्रेड का है। असल में लिंडा अक्सर टिकटॉक पर अपनी कहानी शेयर करती रहती हैं। जॉर्डन में जन्मी लिंडा ने महज 19 साल की उम्र में मशहूर क्रिप्टो बिजनेसमैन रिकी एंड्रेड से शादी कर ली थी। रिकी एंड्रेड की संपत्ति इस समय अरबों में है, इसलिए लिंडा एक आलीशान जिंदगी जी रही हैं। महलों में रहता है. महंगी गाड़ियों में घूमता है. वह जो चाहती है वह खरीदती है और जहां चाहे यात्रा करती है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल का खुलासा किया है।

विज्ञापन

<

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Linda Andrade (@lionlindaa)

>

लिंडा एंड्राडे ने कहा कि पिछले हफ्ते उनके पति ने 11.66 करोड़ रुपए दिए थे। इसमें से 10 करोड़ रुपए उन्होंने एक हफ्ते में खर्च कर दिए। 3 करोड़ रुपए के डिजाइनर आइटम खरीदे। इसमें से वह छह लाख रुपए की चॉकलेट खा गई। लिंडा ने दावा किया कि उनके अमीर पति ने उन्हें 2 करोड़ रुपए और दिए, जिन्हें उन्होंने खाने और कॉकटेल पर खर्च कर दिया। उनकी बातें सुनकर लोग हैरान रह गए। कई लोगों ने पूछा- क्या आपने सच में ऐसा किया? हम आश्चर्यचकित हैं।

विज्ञापन

हालांकि, कुछ दिन पहले लिंडा एंड्रेड ने यह कहकर हलचल मचा दी थी कि वह एक अरबपति की पत्नी होने के बावजूद नाखुश हैं। उसे लगता है कि एक अमीर आदमी से शादी करके उसने बहुत कुछ खोया है। उन्होंने 5 ऐसी बातें बताईं जो अमीर परिवार की महिलाओं के लिए बहुत मुश्किल होती हैं। लिंडा ने कहा था कि वह शो लाइफ से तंग आ चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ