लखीमपुर खीरी के दुधवा क्षेत्र के सुमेर नगर गांव में एक घर से हाल ही में बचाए गए करैत सांप ने वन्यजीव विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इसकी सबसे खास बात इसका असामान्य रंग है. आमतौर पर करैत सांप के शरीर पर साफ छल्लेदार धारियां दिखाई देती हैं, लेकिन इस सांप के शरीर पर ऐसी धारियां बिल्कुल नहीं हैं. वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि सांप के इस अलग रंग और बनावट की सही वजह जानने के लिए इसकी जांच करनी होगी. इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह ‘लेसर ब्लैक करैत’ है या ‘कॉमन करैत’ का कोई दुर्लभ रूप है.
तराई क्षेत्र में नहीं पाया जाता ऐसा सांप
दुधवा बाघ अभयारण्य (डीटीआर) के क्षेत्र निदेशक डॉ. एच. राजमोहन ने मीडिया को बताया कि बचाया गया यह सांप दुधवा क्षेत्र में दुर्लभ है. उन्होंने आशंका जताई कि यह ‘लेसर ब्लैक करैत’ हो सकता है, जो आमतौर पर दुधवा के तराई क्षेत्र (Terai Region) में नहीं पाया जाता. डॉ. राजमोहन ने कहा कि सांप की पहचान और उसके बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए जाने-माने सांपों के विशेषज्ञों से संपर्क किया जाएगा.
16 अगस्त को घर से पकड़ा गया था करैत सांप
यह सांप 16 अगस्त को संपूर्णानगर वन क्षेत्र के सुमेर नगर गांव में एक घर से स्थानीय सांप बचावकर्मी निशान सिंह ने पकड़ा था. दुधवा के सांप बचावकर्मी निशान ने शुरुआत में इसकी पहचान ‘कॉमन करैत’ के तौर पर की थी. हालांकि, सांप का सामान्य से काफी हल्का रंग और शरीर पर कॉमन करैत में आमतौर पर दिखाई देने वाली छल्लेदार धारियों का न होना के बाद सवाल खड़े होने लगे. इसके बाद बचावकर्मियों ने सांप का रिकॉर्ड तैयार किया और दुधवा के जीव वैज्ञानिकों तथा पशु चिकित्सा विशेषज्ञों से इस बारे में सलाह ली. दुधवा के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर ने भी सांप की जांच की. उन्होंने इसे असामान्य खोज बताया. डॉ. दया शंकर के मुताबिक, दुधवा में यह पहली बार है जब उन्होंने इतने हल्के रंग और बिना छल्लेदार धारियों वाला करैत सांप देखा है.
उम्र के साथ बदल सकता है करैत का रंग और पैटर्न
वहीं, देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान के वरिष्ठ जीवविज्ञानी विपुल मौर्य ने मीडिया से कहा कि दुधवा समेत पूरा तराई क्षेत्र सांपों की बहुत सारी वैरायटी के लिए जाना जाता है, इसलिए इस तरह के मामले की जांच करना महत्वपूर्ण है. विपुल मौर्य ने बताया कि करैत सांप में धारियों का हल्का पड़ना या उनका पूरी तरह गायब हो जाना उम्र बढ़ने के साथ रंग और शरीर में होने वाले बदलाव से जुड़ा हो सकता है. इस प्रक्रिया को ‘ओन्टोजेनेटिक कलर पैटर्न शिफ्ट’ कहा जाता है.
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में केवल बाहरी रंग-रूप के आधार पर सांप की पहचान करना सही नहीं होगा. इसकी शारीरिक बनावट की पूरी जांच करना जरूरी है. इससे पता चल सकेगा कि यह वास्तव में ‘कॉमन करैत’ है या ‘लेसर ब्लैक करैत’ और इसका असामान्य रंग कुदरती बदलाव का परिणाम है या रंग में किसी अन्य तरह का अंतर है.
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines