हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

डॉली चायवाला का वीडियो देख हैरान हुए लोग, बोले- पढ़ाई-लिखाई छोड़ अब हम भी खोलेंगे टपरी

Dolly Chai Wala Viral Video : नागपुर के डॉली चायवाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉली चायवाला मालदीव में समुद्र के किनारे चाय बनाते दिखाई दिया। विदेशी पर्यटकों ने चाय का आनंद लिया।

विज्ञापन

Dolly Chai Wala Viral Video :महाराष्ट्र के नागपुर में सड़क किनारे चाय की दुकान लगाने वाला डॉली चायवाला अब दुनिया की सैर कर रहा है। पहले सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लोकप्रियता मिली, लोगों को उनके वीडियो खूब पसंद आते रहे हैं। बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद डॉली चायवाला भारत ही नहीं दुनिया में लोकप्रिय हो गए हैं। अब उन्हें दुनिया के अलग-अलग जगहों पर चाय बनाने के लिए बुलाया जा रहा है। हाल ही में वह मालदीव पहुंचे।

मालदीव पहुंच गई डॉली की टपरी

डॉली चाय वाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन के मुताबिक वह मालदीव में है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि समुद्र के किनारे रेत पर डॉली चाय बना रहे हैं। कई विदेशी टूरिस्ट डॉली को चाय बनाता देख रहे हैं। डॉली अपने चाय बनाने के अनोखे स्टाइल को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें खड़े होकर देखने लगते हैं।

डॉली ने जब चाय बनाकर तैयार कर ली तो वहां पर मौजूद पर्यटकों को चाय पिलाई। चाय देते वक्त डॉली ने पर्यटकों के साथ अलग अलग पोज में फोटो भी क्लिक कराई, जिसे वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो शेयर किए जाने के कुछ ही देर बाद यह वायरल हो गया और इसे 51 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो को 30 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मोदी के बाद एक यही चायवाले का बोलबाला है। एक ने लिखा कि अगर कहीं जाना ही था तो गोवा या लक्षद्वीप चले जाते। एक ने लिखा कि भाई पढ़ाई लिखाई में अब कुछ नहीं रखा है, चाय में सबसे अच्छा स्कोप है। एक ने लिखा कि जिस देश ने भारतीयों की इतनी बेइज्जती की, तू वहां जाकर चाय बना रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एक चाय वाला मालदीव बंद करवा देता है और एक ये है जो वहां जाकर चाय बेचकर आता है।

यह भी पढ़ें : ये क्या! मेट्रो में बैठ ताऊ पीने लगे बीड़ी, वीडियो देख हैरान रह गए सब

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भैया मुझे भी काम पर रख लो, मुझे अब पढ़ाई नहीं करनी, क्योंकि इसमें अधिक फायदा है। एक ने लिखा कि मुझे तो अब चाय की टपरी लगानी पड़ेगी, इन लोगों की सफलता देखकर मुझे मोटिवेशन मिल रहा है। एक ने लिखा कि मालदीव ना जाकर कहीं और जाना चाहिए था। अभी इसी देश ने हमारे देश के साथ किस तरह का व्यवहार किया था, भूल गए क्या?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola