Dog Eats 4000 Dollars Cash: कुत्ता सबसे वफादार जानवर माना जाता है। कुत्तों के साथ कुछ लोगों का लगाव इतना अधिक हो जाता है कि वह परिवार का हिस्सा मानने लगते हैं लेकिन कई बार ये कुत्ते लोगों को मुसीबत में भी डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक कुत्ते ने लाखों रुपए के बंडल को खा लिया। इसके बाद मालिक को वो सब करना पड़ा, जो वह कभी नहीं करना चाहता था।
पेंसिल्वेनिया में एक अजीब घटना हुई। यहां एक कुत्ते ने मालिक द्वारा रखे गए $4,000 (3 लाख 32 हजार 556) नोटों को खा लिया। यह देखते ही कुत्ते के मालिक क्लेटन और कैरी लॉ के होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि उनका कुत्ता रखे गए नोटों को चबा लिया। उन्होंने यकीन नहीं हो रहा था कि उनका कुत्ता ऐसा भी कर सकता है क्योंकि वह सामानों को नुकसान नहीं पहुंचाता था। कुत्ते द्वारा निगले गए नोटों को वापस पाने के लिए उन्होंने अजीब रास्ता अपनाया।
जब इस कपल को पता चला कि कुत्ता नोटों को खा गया है और बचे नोटों को फाड़ दिया है तो वह तुरंत डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि कुत्ता तो ठीक है। इसके बाद दोनों बैंक गए। उन्हें बताया गया कि अगर नोटों के सीरियल नंबर मिल जाएं तो उन्हें बैंक में जमा किया जा सकता है। इसके बाद कपल फटे नोटों को खोजना शुरू कर दिया। इसके लिए उन्होंने कुत्ते की पॉटी और उलटी को भी उठा लिया और उसमें से नोटों को खोजने लगे।
काफी मशक्कत के बाद कपल $3,550 (2 लाख 95 हजार 137 रुपए) के नोटों खोजने में कामयाब रहे और कुछ सीरियल नंबर उन्हें मिले। सोशल मीडिया पर कपल ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कुत्ते के पॉटी को धोते हुए नोटों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम यह बिलकुल अच्छा नहीं लग रहा था, बहुत गंध आ रही थी लेकिन करना पड़ा।
महिला कैरी लॉ ने बताया कि जब मुझे कहा गया कि मेरा 7 वर्षीय डॉग नोटों को खा रहा है तो मुझे यकीन नहीं हुआ लेकिन जब मैंने उसे ऐसा करते हुए सच में देखा तो मुझे ऐसा लगा जैसे हार्टअटैक आ जायेगा। मेरा डॉग कभी भी इस तरह की हरकतें नहीं करता था, हालांकि अब हम सावधानी रखेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
11 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines