---विज्ञापन---

5 हजार में खरीदी पुरानी बाइक, खुशी में कर डाली 13 हजार की पार्टी; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बता रहा है कि उसने 5 हजार की बाइक खरीदी थी लेकिन 15 हजार रुपए की पार्टी कर ली।

---विज्ञापन---

Funny Viral Video: पुरानी हो या नई, बाइक खरीदने पर खुशी तो होती है। इसके बाद लोग यार दोस्तों को पार्टी देते हैं लेकिन कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं जो इतनी महंगी पार्टी ले लेते हैं, जितनी बाइक की कीमत भी नहीं होती है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप बिना मुस्कुराये नहीं रह पाएंगे।

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स मुंह लटकाए खड़ा दिखाई दे रहा है, जब उससे इसका कारण पूछा गया कि सब यहां पार्टी में एन्जॉय कर रहे हैं, आप इतने उदास क्यों हैं ? इस पर शख्स जवाब देता है कि ये पार्टी मैं ही दे रहा हूं। तो उदास क्यों हो? शख्स ने जवाब दिया कि पार्टी का बिल 12 हजार से अधिक का हो चुका है। इस पर पूछा गया कि पार्टी किस बात की चल रही है?

---विज्ञापन---

शख्स ने अपनी जेब से एक चाबी निकली और कहा कि मैंने सेकंड हैंड बाइक ली थी, उसकी ही पार्टी चल रही है। बाइक की कीमत पूछने पर उसने जवाब दिया कि पांच हजार की है। वीडियो में शख्स पांच हजार की बाइक के लिए दोस्तों को 12 हजार की पार्टी देने की बात कह रहा है। हालांकि यह वीडियो स्क्रिप्टेड लग रहा है लेकिन यह लोगों को गुदगुदाने पर मजबूर कर रहा है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियां

एक ने लिखा कि यार दोस्त होते ही ऐसे हैं, उन्हें बस पार्टी चाहिए होती है, चाहें कुछ नया लो या पुराना ! एक ने लिखा कि जितने की इसने पार्टी दे दी, उतने में दो सेकंड हैंड बाइक और खरीद लेता। एक अन्य शख्स ने लिखा कि दोस्ती जिंदाबाद, ऐसे दोस्तों की उम्र कभी भी कम नहीं होनी चाहिए। एक ने लिखा कि ऐसे ही एक ऑफर में मैं मसाज करवाने के लिए गया, बीस गुना अधिक लेकर पुलिस ने मुझे छोड़ा। मैं भाई का दुःख समझ सकता हूं।

यह भी पढ़ें : ‘इसे कहते हैं करारा जवाब’, महिला को पीट रहे शख्स की हो गई जबरदस्त धुनाई, Watch Video

---विज्ञापन---

एक ने लिखा कि ये भले ही स्क्रिप्टेड हो लेकिन ये वीडियो काफी मजेदार है। वहीं एक X यूजर ने लिखा कि मैं भी ऐसे ही दोस्तों में हूं। पार्टी देने वाले को कभी खर्च के बारे में नहीं सोचना चाहिए। पार्टी के वक्त कितना खर्च हुआ, इस बारे में नहीं सोचते।

First published on: Jan 05, 2024 12:35 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola