Fraud With 63 Hotels of China: एक व्यक्ति 300 से अधिक होटलों में रुका। गंदे कंडोम और मरे हुए कॉकरोच के अलावा विभिन्न वस्तुओं का इस्तेमाल करके उसने 63 होटलों को ठगा। यह मामला चीन में सामने आया, जहां की पुलिस ने इस शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उसने होटलों को ठगने की साजिश रची। उन्हें ब्लैकमेल करके मुफ़्त ठहरने की इंतजाम किया, बल्कि मुआवजे के रूप में पैसे भी वसूले।
कॉलेज में दाखिला लेने के लिए उसके पास जो पैसे थे, वे खत्म हो गए थे। इसलिए अपने कॉलेज की फीस भरने के लिए उसने यह साजिश रची थी। आरोपी का नाम जियांग है, जिसकी गिरफ़्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर 23 पैकेट बरामद किए गए। इन पैकेट में वह सामान था, जिसका इस्तेमाल उसने अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए किया। पुलिस जांच से पता चला कि पिछले साल से वह 300 से ज़्यादा होटलों में रुका है और उनमें से 63 होटलों को उसने ठगा। उसने अब तक 439723 रुपये (5200 डॉलर) की ठगी की है।
यह भी पढ़ें:‘2 से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव’; जानें अब किस राज्य ने लिया यह फैसला?
कैसे रची साजिश और होटलों को ठगा?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के अनुसार, जियांग ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह होटलों में चेक इन करता था। इसके लिए वह किसी विभाग के बड़े अधिकारी या मशहूर बिजनेसमैन की तरह तैयार होकर जाता था। उसके रौब को देखकर होटल वाले उसे कमरा आसानी से दे देते थे। इसके बाद वह अपने बैग से मरे हुए कॉकरोच, इस्तेमाल किए गए कंडोम और बालों के टुकड़े दिखाकर गंदगी होने की शिकायत करता था।
इससे होटल वाले उसके जाल में फंस जाते थे और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसे मुफ्त रहने देते थे और मुआवजे के रूप में पैसा देते थे। इस तरह वह मौके का फायदा उठाता था। पिछले 10 महीनों में जियांग ने एक ही दिन में 3-4 होटलों में चेकइन किया। वह होटल स्टाफ को पुलिस को शिकायत देने और ऑनलाइन एक्सपोज करके बदमान करने की धमकी सीधे ही देता था।
यह भी पढ़ें:7 दरिंदों को फांसी की सजा मिली; जानें क्या था मामला, जिसे जज ने बताया Rarest of Rare केस
पुलिस की गिरफ्त में कैसे आया ठग?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब एक के बाद एक होटल इस तरह की घटनाओं का सामना करने लगे तो मामला एसोसिएशन तक पहुंचा। दरअसल जियांग जब हंगामा करता था और होटल स्टाफ पुलिस को बुलाने की बात कहते थे तो वह समझौता करने को राजी हो जाता था, लेकिन होटल मालिकों ने एसोसिएशन के सामने अपनी बात रखी। एसोसिएशन के अधिकारियों ने पुलिस को मामले में शामिल किया। जियांग को एक ऐसे ग्राहक के रूप में पहचाना जाने लगा, जिसने अलग-अलग जगहों पर अपने ठहरने के दौरान इसी तरह की शिकायतें की थीं।
कमरों में कथित कीड़ों और बालों के बारे में उनकी शिकायतें चिंताजनक थीं। पुलिस को कई अन्य होटलों के साथ इन घटनाओं पर चर्चा करने पर एक ही मेहमान के साथ बार-बार एक जैसी घटना होने का पता चला तो शक हुआ। पुलिस ने अपना शक दूर करने के लिए जियांग को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल लिया। फिर उसने पुलिस को पूरी कहानी सुनाई।
यह भी पढ़ें:5वीं फेल…30 दिन में 5 मर्डर 3 रेप; गुजरात का ‘सीरियल किलर’ जानें कैसे लगा पुलिस के हाथ?
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
10 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
12 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines