Spoken English Viral Video: ऐसे कई लोग हैं जो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अंग्रेजी पढ़ाते हैं। नई तकनीक और नए तरीके सिखाने से कुछ लोग जल्दी प्रसिद्द हो जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं ओडिशा के 21 साल के धीरज टाकरी, इनका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और अपने अनोखे तरीके के कारण ये खूब वाहवाही बटोर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर धीरज टाकरी का एक अकाउंट है, जिसमें वह लोगों को अंग्रेजों की तरह इंग्लिश बोलने की कला सिखाते हैं। वैसे तो इंस्टाग्राम पर उनके कई वीडियो हैं लेकिन एक वीडियो उनका इतना वायरल हुआ कि अब वह सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में उन्होंने लिखा है कि वह बिना विदेश जाए, अंग्रेजों की तरह इंग्लिश बोलना सिखाते हैं।
एक वीडियो में धीरज एक चप्पल लेकर खड़े हैं और कह रहे हैं कि क्या आप भी तेजी से इंल्गिश बोलना चाहते हैं? वह चप्पल मारने कि एक्टिंग करते हुए कहते हैं कि तो ग्रामर को भूल जाइये। वह कुछ फिल्मों के क्लिप दिखाकर कहते हैं कि कुछ शब्दों को बोलने की जरूरत ही नहीं है। अपने वीडियो में वह कहते हैं कि मैं जो सिखा रहा हूं वह ग्रामर की नजर में गलत है लेकिन अगर सही इंग्लिश सीखनी है तो कहीं और जाओ।
एक वीडियो में उन्होंने बताया कि किस तरह आप वाक्य में से Are को हटा सकते हैं तो वहीं एक अन्य वीडियो में वह कुछ शब्दों के उच्चारण करने का तरीका बताते हैं। उनके इस नए तरीके से इंग्लिश सीखने के वीडियो को लोग खूब पंसद कर रहे हैं। अगर आप सोशल मीडिया यूजर हैं तो हो सकता है कि धीरज का वीडियो भी आप तक पहुंचा हो।
यह भी पढ़ें : जो बाइडेन का हाथ पकड़कर मंच से ले गई पत्नी जिल, वीडियो शेयर कर लोग ले रहे मजे
धीरज का इंस्टाग्राम पर dhirajtakri नाम से अकॉउंट है, जिन्हें 9 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। धीरज इंग्लिश पढ़ाने के लिए अक्सर किसी बोर्ड का इस्तेमाल नहीं करते बल्कि वह पेड़ों के बीच खड़े होकर इंग्लिश के बारे में बताते हैं। उनके कुछ वीडियो 11 मिलियन से अधिक देखे जा चुके हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines