Deoriya 12 Years Old Girl Murder Case:(मनीष कुमार मिश्र) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मामा-मामी ने अंधविश्वास के चक्कर में अपनी ही भांजी का चाकू से कत्ल कर रिश्तो की मर्यादा को तार-तार कर दिया। ऐसा बताया जाता है कि आरोपी मामा का लड़का अक्सर मानसिक बीमार रहता था। मामा-मामी अपने बच्चे को ठीक करने के लिये कई उपाय कर चुके थे, लेकिन वह स्वस्थ्य नहीं हो पा रहा था।
भांजी की बलि चढ़ाई
तभी आरोपी मामी के सपने में देवी मां ने आकर कहा कि यदि आप किसी नाबालिक बच्ची की बली चढ़ा दे तो आपका बीमार बेटा स्वस्थ हो जाएगा। फिर क्या इन दोनों दंपतियों ने प्लान बनाया और अपनी ही भांजी को चाकू से पांच जगहों पर काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मामा-मामी ने उसकी बली चढ़ाई और बच्ची का शव पेड़ के नीचे मक्के के डंठल में छुपा दिया। वहीं पुलिस ने हत्यारे मामा-मामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हत्या कर छिपाया शव
बता दें कि भटनी थाना क्षेत्र के बेहरा डाबर गांव में बीते 27 नंबर को एक 12 वर्ष की बच्ची का अर्धनग्न अवस्था में लहूलुहान शव बरामद हुआ था। बच्ची के शरीर पर कई जगहों पर चाकू से वार कर फेंका गया था। यह मासूम बच्ची अपनी दादी के साथ अपने पापा के ननिहाल शादी शामिल होने के लिये आई थी। तभी दरिंदे मामा-मामी ने यह खतरनाक कदम उठाया और हत्या कर मासूम बच्ची की बलि चढ़ा दी। आरोपियों ने मासूम के शव को मक्के के डंठल में छिपा दिया। जब बच्ची की तलाश शुरू हुई और बच्ची नहीं मिली उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस की काफी खोजबिन के बाद गांव के बाहर मक्के के डंठल में उसका शव बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें- Watch Video: मौत को छूकर वापस आया आदमी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया
वहीं बगल के अरहर की खेत में एक शॉल और बनियान भी मिला। इसी शॉल और बनियान के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और SP ने मामले के खुलासा के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई। वहीं पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह एंगल पता चला कि बच्ची के पेट, सीने, सर और हाथ समेत पांच जगह पर चाकू से काटकर खून निकाला गया है ऐसे में पुलिस ने किसी तंत्र मंत्र वाले एंगल को आधार बनाकर जांच शुरू कर दी और इसी एंगल पर हत्यारों तक पहुंच गई।
मामी ने कबूला गुनाह
पुलिस की जांच में बरामद शॉल मृतका के मामी सविता की और बनियान उसके मामा शेषनाथ का निकला। शेषनाथ और सविता उत्तराखंड में रहते हैं। बरामद कपड़ों के आधार पर पुलिस ने मृतका की मामी सविता से पूछताछ की तो सारी कहानी निकल कर सामने आ गई। आरोपी मामा और मामी ने पुलिस को बताया कि मेरा बेटा संजय मानसिक रूप से बीमार है हम लोगों ने यूट्यूब के माध्यम से तंत्र-मंत्र की विद्या सीखी थी। मामी सविता ने बताया कि एक दिन मेरे सपने में देवी मां ने कहा कि अगर किसी नाबालिक लड़की की बलि चढ़ा दी तो तुम्हारा बेटा ठीक हो जाएगा। तभी से आरोपी मामी एक बच्ची की तलाश में थी।
कैसे की हत्या?
मामी ने पुलिस को बताया कि उसके जेठ गेना लाल यादव के घर पर शादी थी। उसी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार आए थे। यह बच्ची भी आई थी। तभी इस बच्ची को हम लोगों ने देखा, यह बच्ची मुझे ठीक लगी। जब बच्ची हमारे पुराने घर की तरफ गई हम लोगों ने उसे अगवा कर लिया और गांव के बाहर ले जाकर पहले बच्ची के पेट, सीने , हाथ और सिर समेत पांच जगह पर काट कर खून निकला और उसकी हत्या कर दी। फिर हमने बच्ची के शव को छिपा दिया।
पुलिस ने भेजा जेल
देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को मक्का के डंठल में छुपा दिया था। आरोपियों ने खून से सना कपड़ा और चाकू अपने घर के छज्जे पर रख दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- ‘शार्पनर’ का केस सुलझाने स्कूल पहुंची हरदोई पुलिस, क्या है ‘पिंक बॉक्स?’, जिससे दोस्त बनी ‘कॉप’
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines