Watch Video: मौत को छूकर वापस आया आदमी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

X पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें एक बस एक आदमी पर लगभग चढ़ जाती है। हालांकि वो आदमी बाल-बाल बच जाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Bus Incident

Bus Incident

विज्ञापन

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति पर अचानक एक बस चढ़ जाती है। ये घटना केरल की है, जिसमें एक आदमी भयानक दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गया। यह घटना तब हुई जब वह बस स्टॉप की एक बेंच पर बैठकर अपना फोन चला रहा था। वह एक गंभीर दुर्घटना से बाल-बाल बच गया,क्योंकि बस उसे लगभग कुचलने ही वाली थी। हालांकि, ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगा दिए। आइए इसके बारे में जानते हैं।

वीडियो में क्या है?

यह वीडियो एक्स पर शेयर किया गया है और यह एक सीसीटीवी फुटेज है। बता दें कि केरल के कुमिली गांव के निवासी विष्णु इडुक्की के कट्टप्पना बस स्टैंड पर एक बेंच पर बैठे थे और अपना फोन स्क्रोल कर रहे होते हैं। तभी अचानक एक बस उसकी ओर आई और उस समय रुकी जब बम्पर उसकी छाती तक पहुंच गया था।

Advertisment

आदमी की किस्मत अच्छी थी कि ड्राइवर ने सही समय पर ब्रेक लगाया और बस को पीछे किया, जिससे आदमी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि, उस व्यक्ति के घुटने में चोट लग गई। घटना के तुरंत बाद ही आसपास के लोग उस आदमी के पास आ गए और उसका हाल चाल पूछने लगे। यहां हम एक वीडियो शेयर कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

बस पार्क करने में हुई घटना

जानकारी मिली है कि बस ड्राइवर स्टैंड पर बस को पार्क करने की कोशिश कर रहा था, जिस वक्त से घटना हुई। भले ही व्यक्ति को कुछ नहीं हुआ, लेकिन यह एक बड़ी और दर्दनाक घटना का रूप ले सकता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ