Jewel Thief in Flights : ट्रेन या बस में चोरी की घटनाओं के बारे में आपने जरूर सुना होगा। हो सकता है कि इन जगहों के चोरों से आपका सामना भी हुआ हो लेकिन क्या आपने कभी फ्लाइट में चोरी करने वाले के बारे में सुना है? पुलिस ने एक ऐसे ही चोर को गिरफ्तार किया है, जो फ्लाइट पकड़कर एक शहर से दूसरे की यात्रा करता था और अपने सह यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर देता है लेकिन हाल ही उसकी दो चोरियां भारी पड़ गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने मृत भाई के नाम पर टिकट बुक करता था, ताकि वह पकड़ा ना जाए। इस शख्स ने एक साल में 200 से अधिक बार फ्लाइट से यात्रा की और करोड़ों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, राजेश कपूर नाम के शख्स ने 110 दिनों में 200 से अधिक बार फ्लाइट से यात्राएं कीं। वह चंडीगढ़, हैदराबाद और दिल्ली के यात्रियों को निशाना बनाता था।
राजेश कपूर अधिकतर प्रीमियम घरेलू फ्लाइट से यात्रा करता और वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाता था। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि वह अव्यवस्थित बोर्डिंग प्रक्रिया का फायदा उठाता था और जैसे ही यात्री अपनी सीटों पर बैठते थे, ओवरहेड बैगेज डिब्बों में रखे बैग से कीमती सामान चुरा लेता। इस तरह की दो शिकायतें पुलिस को मिलीं।
यह पढ़ें : मुंबई में आंधी से कैसे गिरा शेड? वीडियो में आया सामने, जिदंगियां बचाने की जद्दोजहद जारी
पहली शिकायत इसी साल 2 फरवरी को अमेरिका के निवासी वरिंदरजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अमृतसर से एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली गए थे। इस यात्रा के दौरान उनके बैग से 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए। वहीं 11 अप्रैल को एक और मामला दर्ज किया गया, सुधारानी पथुरी नाम की महिला ने बताया कि वह हैदराबाद से दिल्ली की यात्रा कर रही थीं। इस दौरान उनके बैग से 7 लाख रुपये के आभूषण गायब थे।
यह भी पढ़ें : पत्नी से ज्यादा कुत्ते से मोहब्बत करता है पति, आगरा के थाने में पहुंचा अजीबोगरीब केस
जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि दोनों मामले में एक यात्री कॉमन है। जब उस यात्री से फोन कर संपर्क करने की कोशिश हुई तो जवाब नहीं मिला। दिल्ली के पहाड़गंज के एक घर में पुलिस ने छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उसने ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दिया । पिछले चार महीनों में उसने तीन चोरियों की थीं, जिसमें से दो मामले में उसने ₹ 62.5 लाख के सामान चुराए थे।
यह भी पढ़ें : काली जलेबी देखकर हैरान हैं लोग, वायरल वीडियो पर ले रहे मजे
पुलिस की तरफ से बताया गया कि वह पहले ट्रेन में चोरी करता था लेकिन उसने खुद को अपग्रेड कर लिया और फिर फ्लाइट में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी करने के लिए उसने एक साल में, 110 दिन में 200 से अधिक बार फ्लाइट से यात्रा की।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines