हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एयरपोर्ट के बाद अब मेट्रो में थप्पड़ कांड, Delhi Metro में लड़कियों की 'पटका-पटकी' का वीडियो वायरल

Delhi Metro Fight Video Viral : दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट को देखकर अन्य यात्री हूटिंग करते दिखाई दिए।

विज्ञापन

Delhi Metro Fight Video Viral : एयरपोर्ट पर हाल ही कंगना के साथ हाथापाई की गई, हालांकि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मेट्रो में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। दिल्ली मेट्रो में अक्सर मारपीट होती रहती है, यात्रियों के बीच होने वाले कलेश के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के बीच लड़ाई के कई मामले सामने आए। एक बार फिर महिला यात्रियों के बीच हुई कहासुनी और मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस बार अन्य यात्री  लड़ाई रोकने की जगह इसे एन्जॉय करने लगे।

महिलाओं के बीच लड़ाई, वायरल हुआ वीडियो 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर दो महिला यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों महिला यात्रियों ने एक दूसरे को मारने की चुनौती और छूने की धमकी दी। एक महिला ने कहा कि जेवर की हूं, यहीं पटक दूंगी। तो वहीं दूसरी ने कहा कि पटक के दिखा।

यात्रियों ने की हूटिंग

दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद एक बुजुर्ग महिला ने दोनों को रोकने की कोशिश की लेकिन लड़ाई बढ़ गई और हाथापाई शुरू हो गई। दोनों महिलाओं ने एक दूसरे को चाटे मारे और फिर बाल खींचकर पिटाई शुरू हो गई। मेट्रो के कई यात्री इस लड़ाई को देखकर हूटिंग करने लगे। वीडियो में अन्य यात्रियों को हंसते हुए और हूटिंग करते सुना जा सकता है।

विज्ञापन


अक्सर दिल्ली मेट्रो में लड़ाई होने पर यात्री बीच बचाव करते हैं लेकिन इन दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई को देखकर अन्य यात्रियों ने हूटिंग की और इस पर मजे लिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर भी इस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर रील बनाने के चक्कर में क्या करने लगी युवती? यात्री बोले-ये वायरस यहां भी..

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो का ये हाल है तो देश के अन्य हिस्सों में क्या होता होगा? एक ने लिखा कि लगता है कि दिल्ली की महिलाओं को थोड़ा भाईचारा और सामाजिक रहन-सहन सीखने की जरूरत पड़ गई है। एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली की महिलाएं लड़ाई करने में लड़कों से भी आगे हैं। एक ने लिखा मेट्रो की तरफ से अब कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, बहोत हो गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola