Passenger Heart Attack In Delhi Airport : इन दिनों हार्ट अटैक की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चलते फिरते लोगों को अचानक से दिल का दौरा पड़ जाता है, जिससे कइयों की मौके पर ही मौत हो जाती है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से सामने आया है, जहां मोबाइल देख रहा एक युवक अचानक से फर्श पर गिर पड़ा और फिर थरथर थांपने लगा। सीआईएसएफ के जवानों ने उसकी जान बचाई। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
CISF जवानों ने बचाई जान
दिल्ली एयरपोर्ट के अंदर एक पैसेंजर लगेज ट्रॉली से अपना सामान ले जा रहा था। वह एक जगह रुका और मोबाइल देखने लगा। फिर युवक को दिल का दौरा पड़ा और वह खड़े-खड़े फर्श पर गिर पड़ा। उसका शरीर तेज-तेज कांपने लगा और फिर वह बेहोश हो गया। इस पर आसपास मौजदू सीआईएसएफ के जवान दौड़कर आए और एक जवान ने होश में लाने के लिए यात्री को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया।
यह भी पढ़ें : मौत से पहले बचा ली 60 की जान, इस ड्राइवर को लोग कर रहे सलाम
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
अन्य जवान अपने हाथ से यात्री के पैर के तलवे को रगड़ने लगे। इस दौरान युवक की धड़कनें लौट आईं और वह होश में आ गया। इस दौरान आसपास यात्रियों की भीड़ जुट गई थी। सीआईएसएफ के जवानों की त्वरित ट्रीटमेंट से यात्री मौत के मुंह से बाहर आ गया। इसे लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें फर्श पर गिरते युवक और सीआईएसएफ जवान जान बचाते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : त्योहारों के मौके पर क्यों बढ़ते हैं ‘Heart Attack’ के मामले? क्या कहते हैं सीनियर डॉक्टर
दिल्ली से श्रीनगर जा रहा था युवक
इसे लेकर सीआईएसएफ ने बताया कि यह घटना 20 अगस्त सुबह 10.50 बजे की है। अर्शिद अयूब नाम का एक युवक दिल्ली से श्रीनगर जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने आया था। एयरपोर्ट पर युवक को अचानक से हार्ट अटैक आया और उसके सीने में तेज दर्द उठा, जिससे वह फर्श पर गिर पड़ा। जवानों ने त्वरित सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। इस वक्त युवक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी तबीयत में काफी सुधार है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines