Daring Woman Grab Snakes Video Viral: सांप को देखते ही किसी भी रूह कांप जाए, लेकिन एक महिला को सांपों से बिल्कुल डर नहीं लगता, तभी तो वह एक नहीं 5-6 सांपों को बिना डरे हाथ में पकड़ लेती है। इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। महिला साड़ी पहने हुए है। हाथ में गर्दन से उसने 5 से 6 सांप पकड़ रखे हैं। ग्लव्स भी पहने हुए हैं, लेकिन सांपों को ऊपर से नीचे तक सहलाते हुए वह जिस तरह से हंस रही है, उसे देखकर लगता है कि उसे बिल्कुल भी सांपों से डर नहीं लगता, लेकिन इस वीडियो को देखेंगे तो एक बार रूह जरूर कांप जाएगी।
यूजर्स ने महिला को असली सपेरा बताया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो को इंस्टाग्राम पर snake_rescuer_bipin नामक यूजर ने शेयर कर किया है। इस वीडियो को जहां अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कई लोगों ने लाइक करते हुए इसे री-पोस्ट भी किया है। यूजर्स महिला की निडरता को देखकर भी हैरान हैं कि कैसे वह साड़ी पहने हुए भी सांपों को बिना डरे सहला रही है। मुस्कुरा रही है। एक यूजर ने लिखा कि महिला एक असली सपेरा है! वह सांपों के साथ इतनी सहजता से निपटती है, जैसे वह उन्हें अपना परिवार समझती हो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं उसकी बहादुरी से काफी प्रभावित हूं। सांपों के साथ काम करना खतरनाक हो सकता है, लेकिन वह बिना डर के ऐसा काम कर रही।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
रील बनाकर अपलोड करने का क्रेज बढ़ा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक यूजर ने तो हर-हर महादेव के नारे लगाए। कई लोगों ने महिला की हिम्मत की तारीफ की। सांपों के प्रति महिला के प्यार और समर्पण को सराहा। बता दें कि आजकल के युवाओं के लिए इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करना ट्रेंड बन गया है, लेकिन इस कैटेगरी में सिर्फ नौजवान ही नहीं, बल्कि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से रील बनाकर उन्हें लोगों से शेयर करता है और कब कौन-सी वीडियो वायरल हो जाए, पता नहीं चलता। इसी तरह सांपों को पकड़ने वाली महिला ने भी वीडियो बनाया और सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines